बंगाल- BJP सरकार के गठन की तैयारियां तेज: शनिवार को होगा शपथ ग्रहण, PM समेत कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

Spread the love

श्चिम बंगाल में शनिवार को बिग्रेड परेड ग्राउंड में भव्य समारोह में शुभेंदु अधिकारी नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एनडीए शासित सभी 20 राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, सहयोगी दलों के अध्यक्ष और वरिष्ठ मंत्री शिरकत करेंगे। इससे पहले, केंद्रीय पर्यवेक्षक गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में शुक्रवार शाम चार बजे विधायक दल की बैठक में नेता का चयन होगा।

 

सूत्रों के मुताबिक, शनिवार सुबह 10 बजे सीएम समेत 30 मंत्री शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल गठन में आदिवासी व दलित प्रतिनिधित्व का खास ख्याल रखा जाएगा। पार्टी मंत्रिमंडल में एक तिहाई प्रतिनिधित्व महिलाओं को देना चाहती है। सूत्रों के मुताबिक लगातार दो चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मात देने, फायरब्रांड नेता के रूप में खुद को स्थापित करने का लाभ शुभेंदु को मिला है।

नबान्न से राइटर्स बिल्डिंग में शिफ्ट होगा सचिवालय
बंगाल की राजनीति और प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव तय हो गया है। राज्य सचिवालय को हावड़ा स्थित नबान्न से हटाकर कोलकाता की ऐतिहासिक राइटर्स बिल्डिंग में स्थानांतरित किया जाएगा। यह कदम केवल प्रशासनिक बदलाव नहीं माना जा रहा है, बल्कि इसे राजनीतिक और प्रतीकात्मक निर्णय के तौर पर भी देखा जा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने पहले भी संकेत दिए थे कि सरकार बनने पर सचिवालय को राइटर्स बिल्डिंग से ही संचालित किया जाएगा। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि अंतिम प्रशासनिक व्यवस्था नए मुख्यमंत्री के स्तर पर तय की जाएगी। शुरू में 8 से 10 विभागों को स्थानांतरित किया जा सकता है। बंगाल का सचिवालय अभी नबान्न से संचालित हो रहा था, जिसे वर्ष 2013 में तत्कालीन सरकार ने स्थानांतरित किया था। अब राज्य का प्रशासनिक केंद्र ऐतिहासिक राइटर्स बिल्डिंग में फिर लौटने जा रहा है।

असम में 12 को शपथ ग्रहण संभव
असम में भी नई सरकार की प्रक्रिया तेज हो गई है। सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को मंत्रिमंडल के साथ राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य को इस्तीफा सौंप दिया। शपथ ग्रहण 12 मई को हो सकता है। समारोह में पीएम मोदी शामिल होंगे। सरमा के नाम की औपचारिक घोषणा विधायक दल की बैठक में की होगी।

केरलम: मुख्यमंत्री पद के तीन दावेदार
केरलम में मुख्यमंत्री पद के लिए केसी वेणुगोपाल, रमेश चेन्नीथला और वीडी सतीशन प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। वेणुगोपाल व चेन्नीथला ने बुधवार को कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी से मुलाकात भी की।

और पढ़े  रूस-ईरान से तेल खरीद पर भारत पर 100% टैरिफ की आशंका,क्या है US के सांसदों की नई रणनीति?

Spread the love
  • Related Posts

    16 अगस्त को अलवर आएंगे गृह मंत्री शाह, 700 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात, बारिश से बदला जनसभा स्थल

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 अगस्त को अलवर पहुंचेंगे। वे करीब 700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। बारिश के कारण उनकी जनसभा…


    Spread the love

    हिसार- मकान पर गिरी आसमानी बिजली: तेज धमाके से दहला बुड्ढाखेड़ा गांव, बिजली की वायरिंग जली

    Spread the love

    Spread the loveउकलाना क्षेत्र के गांव बुड्ढाखेड़ा में शनिवार को बारिश के दौरान एक मकान पर आसमानी बिजली गिर गई। बिजली गिरने से तेज धमाका हुआ और मकान की बिजली…


    Spread the love