देवर ने भाभी के साथ ये क्या किया, आधी रात को घर में मच गई चीख-पुकार

पति से विवाद के बाद न्यायालय के आदेश पर ससुराल पहुंची विवाहिता ने देवर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस आयुक्त के आदेश पर थाना ताजगंज में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

नाई की मंडी इलाके की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि उसका निकाह ताजगंज क्षेत्र निवासी युवक से हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद पति और ससुराल वालों ने दहेज की मांग कर घर से निकाल दिया। इसके बाद उसने न्यायालय में घरेलू हिंसा और भरण पोषण का वाद दर्ज कराया था।

न्यायालय ने 2500 रुपये माह भरण पोषण के और साझी गृहस्थी में रहने के आदेश दिए थे। 23 अप्रैल की दोपहर पुलिस उन्हें ससुराल छोड़कर आई थी। रात में देवर कमरे में घुस आया। उनके साथ अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी दौरान पीछे से आए पति ने विरोध किया तो उसने पीड़िता और पति के साथ मारपीट की।

देवर ने गला दबाया और सिर के बाल उखाड़ दिए। वह जान बचाकर भागी। शोर सुनकर सास और जेठ आ गए। पुलिस शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज की गई।
और पढ़े  देहरादून - सीएम योगी ने दी मां को अंतिम विदाई: श्रद्धांजलि देकर किया नमन, छोटे भाई ने पूरी की अंतिम संस्कार की रस्में
  • Related Posts

    UP: पुणे से पटना जा रही फ्लाइट की लखनऊ में आपात लैंडिंग, खराब मौसम के चलते लेना पड़ा ये फैसला

    पटना में खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण पुणे से पटना जा रही इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 653 सोमवार सुबह लखनऊ एयरपोर्ट डायवर्ट कर दी गई। एयरपोर्ट प्रशासन…

    UP पुलिस में बड़ा फेरबदल: 144 डिप्टी एसपी के तबादले, लखनऊ कमिश्नरेट से अयोध्या और बागपत भेजे गए अधिकारी

    विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस विभाग में तबादले शुरू हो गए हैं। रविवार को 144 डिप्टी एसपी के तबादले किए गए। लखनऊ कमिश्नरेट के सात एसीपी(डिप्टीएसपी) बदले गए। यहां तैनात…