अयोध्या- बंगाल में BJP की बढ़त पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल, बोले- लोकतंत्र के लिए खतरे का संकेत

समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की बढ़त को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में केंद्रीय पुलिस बल का अत्यधिक इस्तेमाल किया गया और राज्य के कर्मचारियों पर भरोसा नहीं जताया गया, जिससे मतदान प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

उन्होंने कहा कि देश के हालात धीरे-धीरे तानाशाही की ओर बढ़ रहे हैं, जो संविधान और लोकतंत्र के लिए खतरे का संकेत है। इसे उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बेहद खराब संकेत बताया।

उत्तर प्रदेश के आगामी चुनावों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि बंगाल और यूपी के चुनावों का कोई सीधा संबंध नहीं है। साथ ही उन्होंने याद दिलाया कि भाजपा लोकसभा चुनाव में अयोध्या सीट हार चुकी है, जिस पर देश ही नहीं बल्कि दुनिया की नजर थी।

और पढ़े  UP: सर्दियों में बदलेगा बरेली एयरपोर्ट का फ्लाइट शेड्यूल, रविवार को तीन उड़ानें
  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…