अयोध्या- बारिश के पानी से बस अड्डा परिसर में जलभराव, यात्री परेशान

 

 

 सिविल लाइंस स्थित बस डिपो में रविवार सुबह को हुई बारिश के बाद बस अड्डा परिसर में जलभराव हो गया, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बसों तक पहुंचने में यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके कारण कई बसें डिपो परिसर में खड़ी नहीं हो सकीं। वे रामपथ पर ही खड़ी कर दी गईं, जिससे वहां यातायात भी प्रभावित हुआ।

 

डिपो से प्रतिदिन करीब 163 बसें लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, बनारस सहित विभिन्न मार्गों पर संचालित होती हैं। एआरएम आदित्य प्रकाश ने बताया कि बस अड्डे के परिसर को ऊंचा करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने कहा कि परिसर के निचले स्तर के कारण पानी की निकासी नहीं हो पाती, जिससे जलभराव की स्थिति बनती है।

यात्री बोले..हर बारिश में यही हाल

लखनऊ जा रहे यात्री राजेश कुमार ने बताया कि हर बारिश में यही हाल होता है। बस तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है और समय भी बर्बाद होता है। वहीं, सीमा बजाज ने बताया कि हम पानी पीने जा रहे थे, लेकिन चारों तरफ जलभराव होने से दिक्कत हुई। बच्चों को साथ लेकर चलने में और भी कठिनाई हुई।

और पढ़े  योगी कैबिनेट: चुनावों से पहले हर वर्ग को खुश करने की कोशिश, किसानों को मिलेगा सस्ता लोन, अग्निवीरों को आरक्षण
  • Related Posts

    UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल 10,284 अभ्यर्थियों…

    सेंट्रल मार्केट मेरठ: बैंक्वेट हॉल समेत 6 भवनों में 5 कॉम्प्लेक्स, 35 दुकानें जमींदोज

    शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में सील किए गए 44 भवनों में से छह को बुधवार को भारी फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। ये सभी आवासीय…