अयोध्या- संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के नहीं आने से फरियादी मायूस

Spread the love

 

 जिले की तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 643 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। अधिकारियों ने मौके पर 29 शिकायतों का समाधान किया।

जिलास्तरीय समाधान दिवस का आयोजन रुदौली तहसील में होना था। यह आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रस्तावित था। इसके लिए 296 शिकायतें पहले ही पंजीकृत की गई थीं। लेकिन जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के नहीं आने से फरियादी मायूस हो गए। हालांकि, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने मौके पर सात लोगों की समस्याओं का निपटारा कराया। बाद में पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर के पहुंचने की खबर से फरियादियों की लाइन फिर लग गई। पुलिस अधीक्षक भी दोपहर डेढ़ बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

मुख्य विकास अधिकारी के साथ विधायक रामचंद्र यादव उपस्थित थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवेंद्र कुमार भिटौरिया भी मौजूद रहे। जिलापूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्रा और उप जिलाधिकारी संतोष कुमार भी शामिल थे। इन सभी अधिकारियों ने मिलकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर ही कई समस्याओं का निस्तारण भी कराया।

बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक एडीएम प्रशासन अनिरुद्ध प्रताप सिंह की अध्यक्षता और एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी की मौजूदगी में समाधान के लिए 80 शिकायतें आई। इसमें 10 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। एडीएम प्रशासन ने विभागों के जिम्मेदारों को समयबद्ध निस्तारण का निर्देश दिया है।

तारुन प्रतिनिधि के मुताबिक नेतवारी चतुरपुर के किसान नन्हकन ने 84 कोसी परिक्रमा मार्ग में एनएचआई विभाग पर अधिग्रहित भूमि से अधिक कब्जा करने का आरोप लगाया। बताया कि 138 एयर का अधिग्रहण किया गया था, जिसका बैनामा भी हो चुका है, लेकिन अब तक मुआवजा नहीं मिला है। लगभग 200 एयर अतिरिक्त भूमि पर जबरन कब्जा करने तथा विभागीय कर्मियों पर दबाव बनाने और अनसुना करने का भी आरोप लगाया गया है। अधिकारियों ने शिकायत प्राप्त कर जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

और पढ़े  विधानसभा चुनाव के पहले BJP ने चला 'बटुक पूजा' का दांव, रूठे हुए ब्राह्मणों को साधने की कोशिश

मिल्कीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक एसडीएम सुधीर कुमार के नेतृत्व व सीओ पियूष की मौजूदगी में हुए समाधान दिवस पर 145 के सापेक्ष 07 शिकायतों का ही निस्तारण हो सका है। घोड़वल गांव की राम पियारी ने बताया कि पटीदार राजकुमार ने दो फुट ऊंची दीवार बनाकर रास्ता बंद कर दिया है। खुलवाने के लिए 2015 से चक्कर लगा रही हूं, अभी तक रास्ता नही खुला। एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
सोहावल प्रतिनिधि के मुताबिक एडीएम वित्त-राजस्व अमित भट्ट की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन होना था लेकिन अंतिम समय तक नहीं आ सके। इस मौके पर 122 शिकायतें आईं जिसमें से पांच शिकायतों का निस्तारण किया गया। भाकियू के मोहम्मद अफजल की शिकायत थी कि ग्राम पंचायत पिरखौली के मजरे बनखडिया से खरगूपुर तथा चांदपुर तक जाने के लिए चकरोड निर्माण की मांग पिछले 36 वर्ष से लोग कर रहे हैं,लेकिन अब तक निर्माण नहीं किया जा सका। एसडीएम सविता राजपूत, तहसीलदार, प्रदीप सिंह नायब तहसीलदार रिशु जैन आदि मौजूद रहे।


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- भगवान राम के मंदिर भी चोरो से सुरक्षति नहीं- सत्यभान सिंह जनवादी 

    Spread the love

    Spread the love     शहीद भगतसिंह स्मृति ट्रस्ट के चेयरमैन सत्यभान सिंह जनवादी ने राम मंदिर चढ़ावे में चोरी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि अब…


    Spread the love

    सपा में टूट की खबर, 25 से 27 सांसदों के टूट जाने की बात, सपा का पलटवार

    Spread the love

    Spread the loveयूपी में समाजवादी पार्टी क्या टूटने जा रही है। बीते कुछ समय से भाजपा और उसके सहयोगी दलों के नेता लगातार सपा में टूट की बात कह रहे…


    Spread the love