बागेश्वर: 10 मिनट की आंधी में जनजीवन अस्त-व्यस्त, युवती सहित दो घायल, यातायात ठप होने से लगा जाम

Spread the love

बागेश्वर जिले में मंगलवार को आए महज 10 मिनट के भीषण अंधड़ ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। आंधी के तांडव से नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भारी नुकसान की खबरें हैं। इस प्राकृतिक आपदा में एक फड़ व्यवसायी और एक बालिका घायल हुए हैं जबकि कई मकानों की छतें उड़ गई हैं। जगह-जगह विशालकाय पेड़ों के गिरने से मुख्य मार्गों पर यातायात ठप हो गया है।

नगर में फड़ लगाकर अपनी आजीविका चलाने वाले शिव सिंह नेगी का फड़ आंधी में उड़ गया, जिसकी चपेट में आने से उनका कान कट गया। वहीं, भतौड़ा क्षेत्र में नवीन उपाध्याय और भुवन चंद्र उपाध्याय के मकानों की छतें तेज हवा के झोंकों में उड़ गईं। नगर के पिंडारी रोड स्थित अस्पताल पुल के समीप एक मकान के ऊपर लगा टिनशेड उखड़कर सीधे सड़क पर आ गिरा। इसकी चपेट में आने से एक बालिका को चोटें आई हैं और सड़क पर खड़े वाहनों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। पेड़ गिरने के कारण आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है। कांडा रोड में जगह-जगह विशालकाय पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध है। इंडोर स्टेडियम के समीप सड़क पर भारी-भरकम पेड़ गिरने से पिंडारी रोड में वाहनों का लंबा जाम लगा हुआ है। आपदा की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और राजस्व विभाग की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुट गई हैं। पेड़ों को काटकर रास्तों को साफ करने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है ताकि यातायात को दोबारा सुचारू किया जा सके।

और पढ़े  देहरादून- गणेश गोदियाल ने राज्य सरकार पर लगाए आरोप, एसआईटी का गठन करने की उठाई मांग

Spread the love
  • Related Posts

    रुड़की- नदी में नहाने गए 13 साल के बच्चे को मगरमच्छ ने मार डाला, शरीर पर दांत से काटने के मिले निशान

    Spread the love

    Spread the loveक्षेत्र के ग्राम बंजारेवाला में नदी में नहाने गए किशोर पर मगरमच्छ ने हमला बोल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को किशोर का शव नदी में…


    Spread the love

    टिहरी- गंगोत्री जा रहे यात्रियों से भरे टेंपो ट्रैवलर के हुए ब्रेक फेल, पहाड़ी से टकराया

    Spread the love

    Spread the love   दिल्ली से गंगोत्री जा रहा एक टेंपो ट्रैवलर नगुन-सुवाखोली मोटर मार्ग पर नागराजा धार के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन में सवार पांच यात्री…


    Spread the love