केदारनाथ- केदारनाथ धाम में आतिशबाजी कर मनाया जन्मदिन,  पुलिस ने दर्ज की FIR

केदारनाथ धाम में पटाखे जलाकर जन्मदिन मनाने के मामले में पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कोतवाली सोनप्रयाग में एक इंस्टाग्राम यूजर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

कोतवाली सोनप्रयाग के प्रभारी निरीक्षक राकेंद्र कठैत ने कहा कि सोशल मीडिया की निगरानी के दौरान पता चला कि सुमित नामक इंस्टाग्राम आईडी से एक रील साझा की गई थी। वीडियो में सुमित नाम का युवक मंदिर परिसर के समीप अपने साथियों के साथ पटाखे जलाकर जन्मदिन मनाता दिखाई दे रहा है।

 

वीडियो वायरल होने के बाद धाम की मर्यादा भंग होने की शिकायतें सामने आईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित पर प्राथमिकी दर्ज की। मामले की जांच जारी है और संबंधित व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। संवाद

और पढ़े  चमोली: बदरीनाथ धाम पहुंचीं फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी, दर्शन कर मंदिर में चढ़ाया ध्वज
  • Related Posts

    उत्तराखंड: उत्तरकाशी और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के तेज झटके, कंपन महसूस होते ही घरों से बाहर भागे लोग

    उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। यमुनोत्री घाटी के खरसाली…

    ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु

    सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से…