उत्तराखंड विधानसभा: महिला आरक्षण के मुद्दे पर तीखी बहस, सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Spread the love

लोकसभा में महिला आरक्षण लागू करने वाले संविधान संशोधन विधेयक के विफल होने के बाद आज उत्तराखंड में इस पर चर्चा के लिए विशेष सत्र बुलाया गया है। सीएम धामी ने कहा कि देश की नारी को विश्वास दिलाते हैं, उनका अधिकार अवश्य मिलेगा। कहा किआधी आबादी को उनका पूरा हक प्रदान करने का प्रयास मिले ताकि मातृशक्ति विकसित भारत के निर्माण में अपनी पूरी क्षमता से योगदान दे सके। वहीं विपक्षी कांग्रेस पार्टी ने भी सदन में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।

 

 

सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

 महिला आरक्षण के मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष में तीखी बहस हुई। वहीं सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई।

छह बजे तक सदन स्थगित

हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने सदन को छह बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

महिला आरक्षण विरोधी कांग्रेस के लगे नारे

सदन में पक्ष और विपक्ष दोनों में जमकर तीख बहस हुई। कांग्रेस ने आरोप लगाए तो सत्ता पक्ष ने भी महिला विरोधी कांग्रेस के नारे लगाए।

कांग्रेसियों का हंगामा

भोजनावकाश के बाद शुरू हुए सत्र के दौरान मंत्री सौरभ बहुगुणा अपनी बात रख रहे थे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने हंगामा कर दिया। कांग्रेस नेताओं ने करीब  बीस मिनट तक हंगामा किया और वेल में आए गए।

भाजपा निंदा प्रस्ताव लाकर विपक्ष को घेरेगी

विधानसभा में विशेष सत्र होने के बाद सभी नगर निगमों की बोर्ड बैठक में भाजपा निंदा प्रस्ताव लाकर विपक्ष को घेरने का प्रयास करेगी। इसके अलावा सभी जिला पंचायतों की बोर्ड बैठक में भी निंदा प्रस्ताव लाए जाएंगे। इससे भी नीचे क्षेत्र पंचायत की बैठकों में भी इसका निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि विपक्ष ने मातृशक्ति का जो अपमान किया है, उसे लेकर पार्टी किसी सूरत में खामोश नहीं रहेगी।

भाजपा की विपक्ष को घेरने की तैयारी

नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम पारित न होने के मुद्दे पर भाजपा विपक्ष को घेरे रखना चाहती है। लिहाजा, विधानसभा में आज मंगलवार को विशेष सत्र के बाद भाजपा ने छोटी सरकार (निगम, जिला पंचायत) तक विपक्ष को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है।

Spread the love
और पढ़े  देहरादून- पलटन बाजार में कपड़े की दुकान में लगी आग, मची अफरातफरी, दमकल की 6 गाड़ियों ने पाया काबू
  • Related Posts

    देहरादून- कैबिनेट बैठक में आए 12 प्रस्ताव, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित, उपनल कर्मियों से जुड़ा बड़ा फैसला

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी…


    Spread the love

    देहरादून- सुभाषनगर चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी सवार व्यक्ति को ट्रक ने कुचला, घटनास्थल पर ही मौत

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र के सुभाषनगर चौक पर बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद…


    Spread the love