देहरादून- 3 मई को होने वाली 18 विभागों की समूह-ग भर्ती परीक्षा स्थगित, अब नई तिथि का इंतजार

Spread the love

 

त्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 18 विभागों में अलग-अलग 57 समूह-ग पदों पर भर्ती की परीक्षा स्थगित कर दी है। यह परीक्षा तीन मई को होनी थी। अब इसकी नई तिथि जारी की जाएगी।

आयोग ने तीन दिसंबर 2025 को इस भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। इसके तहत विधि सहायक के दो, शोध अधिकारी के एक, साहसिक खेल अधिकारी के चार, कैमरामैन व फोटोग्राफर के एक-एक, कनिष्ठ कैमरामैन के चार, मनोवैज्ञानिक के दो, पर्यटन अधिकारी, कंप्यूटर प्रोग्रामर, मानचित्रकार के एक-एक, सर्वेक्षक के छह, प्राविधिक सहायक, प्रशिक्षक, कलाकार, फोटोकॉपी मशीन ऑपरेटर, प्रोजेक्शनिस्ट और लाइनमैन के एक-एक और सहायक बोरिंग टेक्नीशियन के 27 पद मिलाकर कुल 57 पदों पर भर्ती की जानी थी।

 

 

आयोग ने भर्ती परीक्षा की तिथि तीन मई तय की थी लेकिन चार दिन पहले परीक्षा स्थगित कर दी गई। आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल ने इसके पीछे अपरिहार्य कारण बताते हुए जल्द ही नई तिथि जारी करने का आदेश जारी किया है।

आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया का कहना है कि ये पद अलग-अलग विभागों के अलग प्रकृति के हैं। 70 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने कई-कई पदों के लिए आवेदन किया है। ऐसे में एक परीक्षा संभव नहीं है। लिहाजा, तकनीकी तौर पर इसका निर्णय लेने के बाद जल्द तिथि जारी करेंगे। बाकी परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर ही होंगी।


Spread the love
और पढ़े  नैनीताल- न्यू पालिका बाजार में लगी भीषण आग, फास्ट फूड दुकान में फटा सिलेंडर, टला बड़ा हादसा
  • Related Posts

    देहरादून: अगले कुछ दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज, आज दून समेत 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर…


    Spread the love

    चमोली: गौचर के पास कमेड़ा में 20 मी. धंसा बदरीनाथ हाईवे, करोड़ों की लागत से किया गया था ट्रीटमेंट

    Spread the love

    Spread the loveकरोड़ों की लागत से कमेड़ा में किया गया ट्रीटमेंट फिर से भूधंसाव की चपेट में आ गया है। हाईवे के एक छोर से करीब बीस मीटर तक भूधंसाव…


    Spread the love