जौलीग्रांट Airport: जौलीग्रांट से बदरीनाथ-केदारनाथ के लिए उड़ान शुरू, 20 मई तक की बुकिंग हुई फुल

Spread the love

जौलीग्रांट हेलीपैड से बदरीनाथ और केदारनाथ दो धामों के लिए आज सुबह से हेलिकॉप्टर उड़ान शुरू हुई। पूजा-अर्चना के बाद रुद्राक्ष एविएशन के एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने विभिन्न स्थानों के कुल 16 श्रद्धालुओं को लेकर सुबह करीब 7: 00 बजे दो धामों के लिए उड़ान भरी। लगातार चौथे वर्ष जौलीग्रांट से बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए उड़ान शुरू की गई है।

मौसम ठीक रहने पर हेलिकॉप्टर एक दिन में  दो बार उड़ान भरेगा। जिसमें कुल 40 श्रद्धालु आवाजाही कर सकेंगे। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि एमआई 17 की 20 मई तक की बुकिंग फुल हो चुकी है।  यह उड़ान बरसात शुरू होने से पहले करीब 15 जून तक संचालित की जाएगी। उसके बाद बरसात बाद 15 या 20 सितंबर के बाद दोबारा यह उड़ानें शुरू की जाएंगी।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- बनबसा रेलवे स्टेशन पर रुकेगी अमृतसर–टनकपुर एक्सप्रेस, रेल मंत्री ने दी स्वीकृति
  • Related Posts

    हल्द्वानी- रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर अंगूठी लूटने वाला गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुला राज

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी शहर के मुखानी कोतवाली क्षेत्र में कुसुमखेड़ा क्षेत्र में रिटायर्ड कर्मचारी को सम्मोहित कर सोने की अंगूठी लूट की वारदात को अंतरराज्यीय शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।…


    Spread the love

    देहरादून- शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, प्रतियोगी परीक्षाओं की ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी मुफ्त

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा मिलने जा रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना…


    Spread the love