बंगाल- पोलिंग बूथ पर खूनी संघर्ष, BJP-TMC कार्यकर्ता भिड़े, सुरक्षाबलों ने किया लाठीचार्ज

Spread the love

श्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के दौरान उत्तर 24 परगना जिले में भारी हिंसा की खबर सामने आई है। मतदान के आखिरी घंटों में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। यह घटना जिले के बूथ नंबर 120, अरबिंदा रैली क्षेत्र की है। मतदान प्रक्रिया जारी रहने के दौरान ही दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए।

 

अर्जुन सिंह ने लगाया आरोप
देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी और मारपीट हुई। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसियों को मौके पर भेजा गया। भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व सांसद अर्जुन सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है।

चुनाव आयोग की पैनी नजर
चुनाव आयोग इस घटना पर पैनी नजर बनाए हुए है। बूथ संख्या 120 पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, तनाव काफी समय से बना हुआ था। जैसे ही मतदान अंतिम दौर में पहुंचा, हिंसा भड़क उठी। वीडियो फुटेज में कार्यकर्ताओं को एक-दूसरे पर हमला करते और अपशब्दों का प्रयोग करते देखा गया है। सुरक्षाबलों ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज का भी सहारा लिया।


Spread the love
और पढ़े  महिलाओं की सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता, बंगाल में अमित शाह बोले- भय जाने वाला है, भरोसा आने वाला है
  • Related Posts

    अधिकारियों ने पानी के संकट को लेकर मीटिंग कर रहे विधायक को पीटा, चश्मे तोड़े-कपड़े फाड़े

    Spread the love

    Spread the loveश्रीगंगानगर जिले के विधायक जयदीप बिहाणी के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। विधायक ने राजस्थान शहरी विकास निवेश कार्यक्रम के अधिकारियों पर हमला करने, कपड़े फाड़ने और…


    Spread the love

    ट्रंप का डबल अटैक-: ईरान पर नौसैनिक नाकेबंदी को बताया जीनियस, कहा- परमाणु हथियार छोड़े बिना नहीं होगी कोई डील

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ जारी अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इसे जीनियस बताते हुए साफ कहा कि जब…


    Spread the love