एग्जिट पोल- बंगाल में होने जा रहा है परिवर्तन? 6 पोल्स में भाजपा आगे,; जानिए 5 राज्यों के सारे आंकड़े

Spread the love

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल आ गए हैं। सबसे बड़ा उलटफेर पश्चिम बंगाल में है, जहां आठ में से छह पोल भाजपा की ऐतिहासिक जीत और सत्ता परिवर्तन का इशारा कर रहे हैं। वहीं, असम और पुदुचेरी में भाजपा-एनडीए गठबंधन अपनी सत्ता बरकरार रखता दिख रहा है। दक्षिण की बात करें तो केरल में यूडीएफ की शानदार वापसी हो रही है, जबकि तमिलनाडु में द्रमुक गठबंधन आगे है।

 

तमिलनाडु एग्जिट पोल: छह सर्वे में द्रमुक आगे, टीवीके के आंकड़ों ने फंसाया पेंच

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए 10 प्रमुख एग्जिट पोल्स के आंकड़े सामने आ चुके हैं, जो राज्य में एक बेहद रोमांचक और उलझी हुई चुनावी तस्वीर पेश कर रहे हैं। 234 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत है। सामने आए 10 में से छह सर्वे सत्ताधारी द्रमुक गठबंधन की शानदार वापसी का साफ संकेत दे रहे हैं।

‘प्रजा पोल’ (148-168 सीटें) और ‘चाणक्य स्ट्रैटजी’ (145-160 सीटें) ने द्रमुक+ को भारी बहुमत मिलने का अनुमान जताया है। हालांकि, ‘जेवीसी’ और नए सर्वे ‘वोट वाइब’ ने एनडीए के पक्ष में माहौल दिखाते हुए सबको चौंका दिया है। ‘जेवीसी’ ने एनडीए को 128-147 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत दिया है, जबकि ‘वोट वाइब’ ने भी एनडीए को 114-124 सीटें देकर उसे सत्ता के बेहद करीब या पार पहुंचा दिया है।

इन सबके बीच, सबसे बड़ा सियासी भूचाल अभिनेता विजय की नई पार्टी टीवीके लाती दिख रही है। सबसे ज्यादा हैरानी भरोसेमंद माने जाने वाले ‘एक्सिस माय इंडिया’ के आंकड़ों ने पैदा की है, जिसने टीवीके को 98 से 120 सीटें देकर सबसे बड़ी पार्टी बनने का अनुमान जताया है।

वहीं, ‘कामाख्या एनालिटिक्स’ के सर्वे में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिल रहा है, लेकिन टीवीके 67-81 सीटें जीतकर राज्य में ‘किंगमेकर’ की भूमिका में खड़ी नजर आ रही है। कुल मिलाकर इन विरोधाभासी और दिलचस्प एग्जिट पोल्स ने तमिलनाडु के चुनावी नतीजों को पूरी तरह से अप्रत्याशित बना दिया है, जिसका असली फैसला मतगणना के दिन ही होगा।

एजेंसी द्रमुक+ एनडीए टीवीके अन्य
मैट्रिज 122-132 87-100 10-12 0-6
पीपल्स पल्स 125-145 65-80 18-24 2-6
चाणक्य स्ट्रैटजी 145-160 50-65 18-26
प्रजा पोल 148-168 61-81 1-9
पी-मारक्यू 125-145 65-85 16-26 1-6
जेवीसी 75-95 128-147 8-15
पीपल्स इन्साइट 120-140 60-70 30-40 0-4
कामाख्या एनालिटिक्स 78-95 68-84 67-81
एक्सिस माय इंडिया 92-110 22-32 98-120
वोट वाइब 103-113 114-124 4-10

 

 

एक ही जगह पर देखें पांचों राज्यों के सारे आंकड़े

पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल जारी हो गए हैं। इनमें पश्चिम बंगाल के नतीजों ने सबसे ज्यादा चौंकाया है। आठ प्रमुख एग्जिट पोल्स में से छह सर्वे में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है, जो लंबे समय से सत्ता पर काबिज तृणमूल कांग्रेस की विदाई और राज्य में एक बड़े राजनीतिक बदलाव का साफ संकेत है।

इसके अलावा, असम और पुदुचेरी में भाजपा और एनडीए भारी बहुमत के साथ आसानी से अपनी सरकार बनाते हुए नजर आ रहे हैं। दक्षिण भारत के राज्यों की बात करें तो, केरल में वामपंथी सरकार (एलडीएफ) को बड़ा झटका लग सकता है और वहां कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ की सत्ता में वापसी के मजबूत आसार हैं।

वहीं, तमिलनाडु में ज्यादातर एग्जिट पोल द्रमुक गठबंधन की सत्ता में वापसी का दावा कर रहे हैं, हालांकि कुछ सर्वे में अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके भी बड़ा उलटफेर करती दिख रही है। इन सभी राज्यों के अंतिम और असली नतीजे 4 मई को आने वाली आधिकारिक मतगणना के बाद ही पूरी तरह से साफ हो पाएंगे।

और पढ़े  हिल्टन होटल में 45 साल बाद फिर चलीं गोलियां,पहले रोनाल्ड, अब डोनाल्ड पर हमला

 

 

असम एग्जिट पोल 2026: सभी 11 सर्वे में भाजपा की आंधी, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

असम विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करता दिख रहा है। 126 सीटों वाली असम विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 64 सीटों की जरूरत होती है। सामने आए सभी 11 प्रमुख एग्जिट पोल्स ने एक सुर में भाजपा गठबंधन की बंपर जीत की भविष्यवाणी की है। किसी भी सर्वे में कांग्रेस दूर-दूर तक टक्कर देती नजर नहीं आ रही है। सभी एजेंसियों ने भाजपा को 80 से ज्यादा सीटें दी हैं, जिससे यह साफ हो गया है कि असम की जनता ने एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाने का पूरा मन बना लिया है।

‘एक्सिस माय इंडिया’, ‘जेवीसी-टाइम्स नाऊ’, ‘पोल डायरी’ और ‘वोट वाइब’ जैसे बड़े सर्वे ने तो भाजपा गठबंधन को अधिकतम 100 या 101 सीटों तक पहुंचने का अनुमान जताया है। वहीं, मुख्य विपक्षी कांग्रेस गठबंधन की हालत बेहद खराब दिख रही है। ‘पी-मारक्यू’ (30-40 सीटें) को छोड़ दें तो ज्यादातर सर्वे में कांग्रेस गठबंधन 25 से 35 सीटों के बीच ही सिमटता नजर आ रहा है। इसके अलावा अन्य दलों का भी कोई खास प्रभाव नहीं दिख रहा है। इन सभी 11 एग्जिट पोल्स के रुझानों ने यह बिल्कुल स्पष्ट कर दिया है कि असम में भाजपा की आंधी के आगे विपक्ष पूरी तरह से पस्त हो गया है।

एजेंसी भाजपा+ कांग्रेस+ अन्य
मैट्रिज 85-95 25-32 6-12
आजतक-एक्सिस माय इंडिया 88-100 24-36 00
जेवीसी-टाइम्स नाऊ 88-101 23-33 2-5
पीपल्स पल्स 83-91 23-31 3-5
पोल डायरी 86-101 15-26 00
चाणक्य स्ट्रैटजीज 88-98 22-32 3-5
पी-मारक्यू 82-94 30-40 1-5
जनमत पोल्स 87-98 29-30 00
पीपल्स इनसाइट 88-96 30-34 2-4
वोट वाइब 90-101 23-33 0-6
कामाख्या एनालिटिक्स 85-95 26-39 0-3

केरल एग्जिट पोल 2026: आठ में से सात सर्वे में यूडीएफ की शानदार वापसी

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के आठ प्रमुख एग्जिट पोल्स के नतीजे सामने आ चुके हैं। 140 सीटों वाली केरल विधानसभा में बहुमत का जादुई आंकड़ा 71 है। सामने आए आठ में से सात एग्जिट पोल्स में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। ‘एक्सिस माय इंडिया’ ने यूडीएफ की सबसे बड़ी जीत की भविष्यवाणी करते हुए उसे 78-90 सीटें दी हैं, जबकि सत्ताधारी वामपंथी गठबंधन एलडीएफ को 49-62 सीटों पर ही समेट दिया है। इसके अलावा ‘जेवीसी’, ‘वोट वाइब’, ‘चाणक्य स्ट्रैटजीज’, ‘पी-मारक्यू’, ‘मैट्रिज’ और ‘पीपल्स इनसाइट’ के आंकड़ों में भी यूडीएफ आसानी से बहुमत के पार या उसके बेहद करीब पहुंचती दिख रही है। इन रुझानों से साफ है कि केरल की जनता इस बार सत्ताधारी एलडीएफ को हटाकर बदलाव के मूड में है।

एजेंसी एलडीएफ (LDF) यूडीएफ (UDF) भाजपा+ (BJP+) अन्य (Others)
मैट्रिज 60-65 70-75 3-5 2-4
पीपल्स पल्स 75-85 55-65 0-3 0-0
जेवीसी 52-61 72-84 3-7 0-0
एक्सिस माय इंडिया 49-62 78-90 0-3 0-0
वोट वाइब 58-68 70-80 0-0 0-4
पी-मारक्यू 62-69 71-79 1-4 0-3
पीपल्स इनसाइट 58-68 66-76 10-14 0-1
चाणक्य स्ट्रैटजीज 58-64 72-80 3-7

तमिलनाडु एग्जिट पोल: छह सर्वे में द्रमुक गठबंधन की वापसी, टीवीके ने भी दिखाया दम

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नौ प्रमुख एग्जिट पोल्स के नतीजे सामने आ गए हैं, जो बेहद रोमांचक और चौंकाने वाले हैं। 234 सीटों वाली तमिलनाडु विधानसभा में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 118 है। सामने आए नौ में से छह सर्वे सत्ताधारी द्रमुक गठबंधन की सत्ता में वापसी का साफ संकेत दे रहे हैं। ‘प्रजा पोल’, ‘चाणक्य स्ट्रैटजी’, ‘पीपल्स पल्स’, ‘पी-मारक्यू’, ‘मैट्रिज’ और ‘पीपल्स इन्साइट’ के आंकड़ों में द्रमुक गठबंधन आसानी से बहुमत के पार जाता दिख रहा है। इन रुझानों से स्पष्ट है कि तमिलनाडु की जनता एक बार फिर सत्ताधारी गठबंधन पर अपना भरोसा जताती नजर आ रही है। वहीं, ‘जेवीसी’ के सर्वे ने एनडीए गठबंधन को 128 से 147 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत मिलने की भविष्यवाणी कर सबको हैरान कर दिया है।

और पढ़े  बैंक ने मांगा सबूत तो कब्र खोद लाया भाई: कंधे पर ढोने को मजबूर हुआ बहन का कंकाल, क्या है पूरा मामला?

इन सबके बीच सबसे बड़ा सियासी भूचाल अभिनेता विजय की नई पार्टी टीवीके लाती दिख रही है। भरोसेमंद माने जाने वाले ‘एक्सिस माय इंडिया’ के एग्जिट पोल ने सारी तस्वीर ही बदल कर रख दी है। इस सर्वे में टीवीके को सबसे ज्यादा 98 से 120 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, जिससे वह सबसे बड़ी पार्टी या सत्ता के करीब पहुंचती दिख रही है, जबकि द्रमुक+ 92-110 सीटों पर सिमटती दिख रही है। इसके अलावा ‘कामाख्या एनालिटिक्स’ के सर्वे में भी किसी दल को बहुमत नहीं मिला है, लेकिन टीवीके 67-81 सीटें जीतकर राज्य में ‘किंगमेकर’ की भूमिका में खड़ी है।

एजेंसी द्रमुक+ (DMK+) एनडीए (NDA) टीवीके (TVK) अन्य (Others)
मैट्रिज 122-132 87-100 10-12 0-6
पीपल्स पल्स 125-145 65-80 18-24 2-6
चाणक्य स्ट्रैटजी 145-160 50-65 18-26
प्रजा पोल 148-168 61-81 1-9
पी-मारक्यू 125-145 65-85 16-26 1-6
जेवीसी 75-95 128-147 8-15
पीपल्स इन्साइट 120-140 60-70 30-40 0-4
कामाख्या एनालिटिक्स 78-95 68-84 67-81
एक्सिस माय इंडिया 92-110 22-32 98-120

पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल: छह सर्वे में भाजपा को बहुमत, दो में तृणमूल की वापसी का दावा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे बेहद दिलचस्प और चौंकाने वाले हैं। सामने आए आठ प्रमुख सर्वे में से छह में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूर्ण बहुमत के साथ राज्य में अपनी पहली सरकार बनाती दिख रही है। ‘प्रजा पोल’ के सर्वे में तो भाजपा को सबसे बड़ी जीत (178-208 सीटें) मिलने का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा ‘पोल डायरी’, ‘पी-मारक्यू’, ‘मैट्रिज’, ‘चाणक्य स्ट्रैटजीज’ और ‘जेवीसी’ ने भी भाजपा को सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पर स्पष्ट बढ़त दी है और बहुमत के आंकड़े के पार रखा है। इन छह एजेंसियों के रुझानों से साफ संकेत मिल रहा है कि लंबे समय से सत्ता पर काबिज तृणमूल को इस बार करारी शिकस्त का सामना करना पड़ सकता है।

हालांकि, दो एग्जिट पोल्स ऐसे भी हैं जो पूरी तरह से अलग कहानी बयां कर रहे हैं और तृणमूल के लिए बड़ी राहत लेकर आए हैं। ‘जनमत पोल्स’ और ‘पीपल्स पल्स’ के सर्वे में तृणमूल की सत्ता में शानदार वापसी का दावा किया गया है। ‘जनमत पोल्स’ के अनुसार तृणमूल 195-205 सीटें जीतकर फिर से अपनी सरकार बना सकती है, जबकि इस सर्वे में भाजपा को 80-90 सीटों पर ही समेट दिया गया है। वहीं, ‘पीपल्स पल्स’ ने भी तृणमूल को 177-187 सीटें और भाजपा को 95-110 सीटें दी हैं। कुल मिलाकर, एग्जिट पोल्स के ये विरोधाभासी आंकड़े बंगाल में एक बेहद रोमांचक और कांटे की टक्कर का इशारा कर रहे हैं, जिसका असली फैसला मतगणना के दिन ही होगा।

और पढ़े  Jinping: करीब 82 माह बाद भारत दौरे पर आ सकते हैं राष्ट्रपति जिनपिंग, प्रगाढ़ होंगे भारत-चीन संबंध?

पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल: एक नजर में आंकड़े

एजेंसी तृणमूल+ भाजपा अन्य
मैट्रिज 125-140 146-161 6-10
पोल डायरी 99-127 142-171 5-9
चाणक्य स्ट्रैटजीज 130-140 150-160 6-10
प्रजा पोल 85-110 178-208 0-0
पीपल्स पल्स 177-187 95-110 1-4
पी- मारक्यू 118-138 150-175 2-6
जनमत पोल्स 195-205 80-90 4-9
जेवीसी 131-152 138-159 2-4

पुदुचेरी एग्जिट पोल 2026: पांचों सर्वे में एनडीए को स्पष्ट बहुमत

पुदुचेरी विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन ने पूरी तरह से बाजी मार ली है। बंगाल में जहां पांच एग्जिट पोल्स में भाजपा आगे है, वहीं पुदुचेरी के सभी पांच प्रमुख सर्वे में एनडीए भारी बहुमत के साथ सरकार बनाता दिख रहा है। ‘प्रजा पोल’ और ‘कामाख्या एनालिटिक्स’ के अनुमानों के अनुसार तो एनडीए 20 से ज्यादा सीटें जीत सकता है। इन रुझानों से एकदम साफ है कि पुदुचेरी की जनता ने सत्ता की चाबी एक बार फिर एनडीए गठबंधन को सौंपने का मन बना लिया है, जबकि कांग्रेस गठबंधन बहुमत के आंकड़े से काफी पीछे छूट गया है।

  • ‘प्रजा पोल’ ने एनडीए को सबसे शानदार जीत देते हुए 19-25 सीटें और कांग्रेस+ को 6-10 सीटें दी हैं।
  • ‘कामाख्या एनालिटिक्स’ ने भी एनडीए को 17-24 सीटों के साथ बड़ी बढ़त दिखाई है।
  • ‘एक्सिस माय इंडिया’ के अनुसार एनडीए को 16-20 और कांग्रेस+ को महज 6-8 सीटें मिल सकती हैं।
  • ‘जेवीसी’ (15-17) और ‘पीपल्स पल्स’ (16-19) ने भी एनडीए को बहुमत के पार रखा है।

इन सभी पांच सर्वे में नई पार्टी टीवीके+ का कोई खास असर देखने को नहीं मिल रहा है, और अधिकांश एजेंसियों के अनुसार उसका खाता खुलना भी मुश्किल लग रहा है।

पुदुचेरी एग्जिट पोल 2026: एक नज़र में आंकड़े

एजेंसी एनडीए (NDA) कांग्रेस+ (Congress+) टीवीके+ (TVK+) अन्य (Others)
पीपल्स पल्स 16-19 10-12 0-0 1-2
एक्सिस माय इंडिया 16-20 6-8 3-7
प्रजा पोल 19-25 6-10 0-0 0-0
कामाख्या एनालिटिक्स 17-24 4-7 1-2 0-1
जेवीसी 15-17 11-13 1-2 0-1

बंगाल के पांच एग्जिट पोल्स में भाजपा, दो में तृणमूल आगे

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल के नतीजे बेहद चौंकाने वाले हैं। सामने आए सात प्रमुख एग्जिट पोल्स में से पांच सर्वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने का साफ संकेत दे रहे हैं।

पांचों सर्वे में भाजपा न केवल तृणमूल कांग्रेस (TMC+) को पछाड़ती दिख रही है, बल्कि स्पष्ट बहुमत के साथ राज्य में अपनी पहली सरकार बनाने की ओर अग्रसर है।

‘प्रजा पोल’ ने तो भाजपा की सबसे बड़ी जीत की भविष्यवाणी करते हुए उसे 178-208 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं, ‘पोल डायरी’ (142-171), ‘पी-मारक्यू’ (150-175), ‘चाणक्य स्ट्रैटजीज’ (150-160), और ‘मैट्रिज’ (146-161) ने भी भाजपा को बहुमत के आंकड़े के पार रखा है।

वहीं, इन सबके बीच दो सर्वे ऐसे भी हैं जो टीएमसी के लिए राहत की खबर लेकर आए हैं। ‘पीपल्स पल्स’ और ‘जनमत पोल्स’ ने टीएमसी की शानदार वापसी का अनुमान जताया है। ‘जनमत पोल्स’ के अनुसार टीएमसी 195-205 सीटें जीतकर अपनी सत्ता बरकरार रख सकती है, जबकि उसने भाजपा को 80-90 सीटों पर समेट दिया है। इसी तरह, ‘पीपल्स पल्स’ ने टीएमसी को 177-187 सीटें और भाजपा को 95-110 सीटें दी हैं।

एजेंसी टीएमसी+ (TMC+) भाजपा (BJP) अन्य (Others)
मैट्रिज 125-140 146-161 6-10
पोल डायरी 99-127 142-171 5-9
चाणक्य स्ट्रैटजीज 130-140 150-160 6-10
प्रजा पोल 85-110 178-208 0-0
पीपल्स पल्स 177-187 95-110 1-4
पी-मारक्यू 118-138 150-175 2-6
जनमत पोल्स 195-205 80-90 4-9

Spread the love
  • Related Posts

    ट्रंप का डबल अटैक-: ईरान पर नौसैनिक नाकेबंदी को बताया जीनियस, कहा- परमाणु हथियार छोड़े बिना नहीं होगी कोई डील

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ जारी अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इसे जीनियस बताते हुए साफ कहा कि जब…


    Spread the love

    राजस्थान में पांच लोग जिंदा जले,चलती कार में लगी आग, चालक गंभीर रूप से घायल

    Spread the love

    Spread the loveजिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात चलती कार में अचानक आग लगने से पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि…


    Spread the love