बंगाल विधानसभा चुनाव- बंगाल में 3 बजे तक 78.68% मतदान,पर्यवेक्षक बोले-EVM से छेड़छाड़ हुई तो दोबारा होगा चुनाव

Spread the love

श्चिम बंगाल में बुधवार यानी आज विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान हो रहा है। बंगाल की जनता इस मतदान में 1,448 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेगी। राज्य में एक तरफ ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस चौथी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है, तो दूसरी ओर भाजपा ने पहली बार कमल खिलाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

 

ममता बनर्जी का बड़ा दावा: बोलीं-बंगाल में हार रही है भाजपा, हम बनाएंगे दो-तिहाई बहुमत से सरकार

मुख्यमंत्री और भवानीपुर से टीएमसी उम्मीदवार ममता बनर्जी ने अपनी जीत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने फेसबुक के जरिए दावा किया कि उनके पास मौजूद जानकारी के अनुसार भाजपा बंगाल में हार की कगार पर है। ममता बनर्जी ने आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस राज्य में दो-तिहाई बहुमत के साथ फिर से अपनी सरकार बनाने जा रही है। मतदान के बीच आए मुख्यमंत्री के इस बयान ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। उन्होंने साफ कर दिया है कि बंगाल की जनता का भरोसा एक बार फिर टीएमसी के साथ है।

वर्धमान में मतदान के बीच मिले बम, NIA और CID की टीमें जांच में जुटीं

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के दौरान पूर्व वर्धमान जिले के बिरुरी प्राथमिक विद्यालय के पास बम मिलने से हड़कंप मच गया। मतदान केंद्र के पास बम की सूचना मिलते ही सुरक्षा बल अलर्ट हो गए और एनआईए , सीआईडी और अन्य केंद्रीय एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने बमों को कब्जे में लेकर इलाके को सुरक्षित कर लिया है। चुनाव के बीच इस घटना से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है, हालांकि प्रशासन ने भारी सुरक्षा तैनाती के बीच मतदान जारी रखा है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि चुनाव प्रक्रिया में खलल डालने के लिए ये बम यहां किसने रखे थे?

और पढ़े  एआई-171- एअर इंडिया विमान क्रैश का 1 साल, जानें उस भयावह दिन का पूरा घटनाक्रम, कहां तक पहुंची हादसे की जांच

Spread the love
  • Related Posts

    भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता: 5 साल के लिए सामाजिक सुरक्षा भुगतान से छूट, 75,000 भारतीय पेशेवरों को होगा लाभ

    Spread the love

    Spread the loveभारत और ब्रिटेन के बीच हुए सामाजिक सुरक्षा समझौते के तहत अब भारतीय कंपनियों को ब्रिटेन में अस्थायी तौर पर भेजे गए कर्मचारियों के लिए पांच वर्ष तक…


    Spread the love

    भारत का प्रथम गांव: माणा में अनोखी परंपरा, पत्थरों की मीनारों का अनोखा संसार, यात्रियों के बीच आकर्षण का केंद्र

    Spread the love

    Spread the loveदेश के प्रथम गांव माणा में एक अनोखी परंपरा तीर्थयात्रियों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बदरीनाथ धाम के दर्शन के बाद माणा पहुंचने वाले श्रद्धालु…


    Spread the love