तीसरी लहर की दस्तक : फिर हुआ कोरोना विस्फोट, वृद्धाश्रम में टीका लगवा चुके 62 बुजुर्ग हुए कोरोना संक्रमित ।

दुनिया में जहां कोरोना के नए वैरिएंट ‘ओमिक्रॉन’ के सामने आने के बाद से लोगों में दहशत है वहीं महाराष्ट्र के भिवंडी में कोरोना विस्फोट की खबर से हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार भिवंडी के वृद्धाश्रम में कोरोना टीका लगवा चुके 62 बुजुर्ग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन बुजुर्गों के अलावा वृद्धाश्रम के पांच कर्मचारी और दो उनके परिवार के लोग भी चपेट में आए हैं। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सभी बुजुर्ग एवं कर्मचारियों को ठाणे जिला के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार वृद्धाश्रम के एक कर्मचारी की बेटी को बुखार आया था इसके बाद उस कर्मचारी की तबीयत भी थोड़ी खराब लग रही थी। जब जांच की गई तो दोनों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद से ही पूरे आश्रम में कोरोना फैल गया। वहीं संक्रमण की सूचना मिलते ही प्रशासन ने  वृद्धाश्रम और उसके आस पास के इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।

और पढ़े  अब सबसे बड़ा सौदा: अमेरिका-सऊदी के बीच 2 लाख करोड़ की डील, एफ-35 लड़ाकू विमान समेत और क्या बेचने की तैयारी?
  • Related Posts

    अमेरिका: मीडिया संस्थानों से टकराव के बीच व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप टीवी’

    व्हाइट हाउस ने सोमवार को ‘ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन’ लॉन्च किया। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान और अन्य कंटेंट…

    ईरान पर अमेरिका का बड़ा वार: 23 सितंबर से दुनियाभर में एयरलाइंस पर रोक, तेहरान ने दी हमले की चेतावनी

    अमेरिका ने ईरान के विमानन क्षेत्र के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई का एलान किया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि 23 सितंबर…