बंगाल विधानसभा चुनाव 2026- आज पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान, 142 सीटों पर BJP-टीएमसी में सीधी टक्कर

Spread the love

श्चिम बंगाल में बुधवार यानी आज विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान होना है। बंगाल की जनता मतदान कर 1,448 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेगी। राज्य में एक तरफ ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस चौथी बार सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है, तो दूसरी ओर भाजपा ने पहली बार कमल खिलाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

 

मतदान से पहले जोड़े गए 1,468 मतदाताओं के नाम

मतदान से एक दिन पहले चुनाव आयोग ने एसआईआर प्रक्रिया के तहत एक और अतिरिक्त सूची जारी की जिसमें 1,468 मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं।

142 में से 123 सीटों पर तृणमूल का है कब्जा

2021 के विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण की 142 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस का दबदबा देखने को मिला था। तब तृणमूल ने 123 सीटें जीती थीं, जबकि 18 सीटें भाजपा को मिली थीं। जबकि एक सीट सेक्युलर फ्रंट को मिला था।

उपद्रव की आशंका में 2,473 से अधिक हिरासत में लिए गए

विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले गहन निगरानी के तहत पिछले तीन दिनों में 2,473 लोगों को हिरासत में लिया गया। चुनाव आयोग के एक अधिकारी के अनुसार, 29 अप्रैल को मतदान वाले जिलों में ये हिरासत और गिरफ्तारियां की गईं। सोमवार रात को 809 लोग हिरासत में लिए गए थे। यह संख्या मंगलवार तक बढ़कर 2,473 हो गईं। हिरासत में लिए गए अधिकांश लोगों की पहचान संभावित उपद्रवियों के रूप में की गई है। आयोग के आंकड़ों के अनुसार, पूर्वी बर्धमान में सबसे अधिक 479 लोगों को पकड़ा गया। इसके बाद उत्तर 24 परगना में 319 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

और पढ़े  विधानसभा चुनाव- दोपहर 3 बजे तक बंगाल में 78.77%, तमिलनाडु में 70% मतदान हुआ

Spread the love
  • Related Posts

    बंगाल विधानसभा चुनाव- बंगाल में 142 सीटों पर मतदान शुरू, पीएम मोदी ने की रिकॉर्ड वोटिंग की अपील

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल में बुधवार यानी आज विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान हो रहा है। बंगाल की जनता मतदान कर 1,448 प्रत्याशियों की किस्मत…


    Spread the love

    सुप्रीमकोर्ट पहुंचा आईपीएस अजय पाल शर्मा की तैनाती का मामला, जनहित याचिका में मांग- तुरंत बंगाल से हटाएं

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल गरमा गया है। राज्य में पुलिस पर्यवेक्षक के तौर पर तैनात उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा को तत्काल…


    Spread the love