केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 कभी भी जारी कर सकता है। लाखों छात्र जो इस रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वे अपना एडमिट कार्ड तैयार रखें, ताकि परिणाम जारी होते ही आसानी से अपना स्कोरकार्ड देख सकें। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट और डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे कि DigiLocker और UMANG पर उपलब्ध पर देख सकेंगे। सीबीएसई की ओर से क्लास 12 के एग्जाम का आयोजन 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक किया गया था।
सीबीएसई के अनुसार 12वीं में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी होते हैं। ग्रेडिंग सिस्टम में A से D तक पास माना जाता है, जबकि E ग्रेड का मतलब फेल होता है। इसलिए सभी विषयों में E से ऊपर ग्रेड होना जरूरी है, नहीं तो छात्र को कम्पार्टमेंट या दोबारा परीक्षा देनी पड़ती है।
इन 6 तरीकों से देख सकते हैं रिजल्ट
- आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से
- डिजिलॉकर के माध्यम से
- उमंग एप के माध्यम से
- एसएमएस के माध्यम से
- आईवीआरएस के माध्यम से
- एसएमएस ऑर्गनाइजर एप के माध्यम से
इन तरीकों से चेक कर सकेंगे रिजल्ट






