चमोली- गर्मी बढ़ने से उच्च हिमालय क्षेत्रों में तेजी से पिघल रहे ग्लेशियर,बढ़ने लगा धौली नदी का जलस्तर

Spread the love

र्मी बढ़ने से उच्च हिमालय क्षेत्रों में तेजी से ग्लेशियर पिघल रहे हैं जिससे धौली नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। तमक गांव के पास मलबा जमा होने से धाैली नदी में झील जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। हालांकि पानी का लगातार रिसाव हो रहा है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि मलबा जमा होने से यहां कुछ पानी रुक रहा है।

 

मंगलवार से मलबे को हटाने का काम शुरू किया जाएगा ताकि पानी का निरंतर बहाव होता रहे। डीएम ने कहा कि इससे खतरे जैसी कोई बात नहीं है। ज्योतिर्मठ से करीब 40 किलोमीटर आगे तमक गांव के पास बीते वर्ष भूस्खलन होने से मलबा जमा हो गया था। इन दिनों हिमालय क्षेत्रों में ग्लेशियर पिघलने से नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

मलबा जमा होने के कारण यहां पानी इकट्ठा हो रहा है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि यहां से पानी का लगातार रिसाव हो रहा है। मंगलवार को जेसीबी से मलबे को हटाने का काम भी शुरू किया जाएगा। प्रशासन, सिंचाई विभाग, खनन विभाग एवं अन्य संबंधित एजेंसियां मौके पर सतत निगरानी बनाए हुए हैं और किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए पूर्णतः तैयार हैं।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड के 449 केंद्रों पर 72.62 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, शांतिपूर्ण ढंग से हुआ एग्जाम
  • Related Posts

    देहरादून- कैबिनेट बैठक में आए 12 प्रस्ताव, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित, उपनल कर्मियों से जुड़ा बड़ा फैसला

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 12 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी…


    Spread the love

    देहरादून- सुभाषनगर चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी सवार व्यक्ति को ट्रक ने कुचला, घटनास्थल पर ही मौत

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र के सुभाषनगर चौक पर बृहस्पतिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद…


    Spread the love