भरत कपूर का हुआ 80 की उम्र में निधन, मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार

Spread the love

हिंदी सिनेमा का जाना-पहचाना चेहरा भरत कपूर का निधन हो गया है। वह 80 साल के थे। एक्टर और उनके करीबी दोस्त अवतार गिल ने इस खबर की पुष्टि की। स्क्रीन ने गिल के हवाले से लिखा ‘मैं अभी श्मशान घाट से लौटा हूं। उनके बेटे ने मुझे फोन किया तो बताया कि भरत कपूर पिछले तीन दिनों से अस्वस्थ थे। वे अस्पताल में भर्ती थे।’

उन्होंने आगे बताया ‘उनके अंतिम संस्कार में करीबी रिश्तेदारों समेत बहुत कम लोग शामिल हुए। राकेश बेदी, निर्देशक रमेश कुमार, अभिनेता कुलदीप सिंह वहां मौजूद थे। उनकी प्रार्थना सभा 30 अप्रैल को शाम 5 से 7 बजे तक उनके घर पर होगी।’

 

इन किरदारों को निभाया
भरत कपूर 1970, 80 और 90 के दशकों में सक्रिय रहे। इन वर्षों के दौरान, उन्होंने सहायक किरदारों, खलनायकों और पुलिस अधिकारियों व वकीलों जैसी भूमिकाओं को निभाकर अपनी पहचान बनाई।

भरत कपूर की फिल्में
उनकी कुछ मशहूर फिल्मों में नूरी (1979), राम बलराम (1980), लव स्टोरी (1981), बाजार (1982), गुलामी (1985), आखिरी रास्ता (1986), सत्यमेव जयते (1987), स्वर्ग (1990), खुदा गवाह (1992) और रंग (1993) शामिल हैं।
इन फिल्मों का रहे हिस्सा
उन्होंने बरसात (1995), साजन चले ससुराल (1996) और बाद में मीनाक्षी: ए टेल ऑफ थ्री सिटीज (2004) जैसी फिल्मों में भी काम किया। ये फिल्में हिंदी सिनेमा में उनके लंबे समय से चले आ रहे योगदान को दर्शाती हैं।

टीवी शोज में किया काम
भरत कपूर कैंपस, राहत, परंपरा, सांस, भाग्यविधाता, अमानत, तारा, चुनौती और कहानी चंद्रकांता की जैसे टेलीविजन शो में भी दिखाई दिए।

और पढ़े  झुग्गी-झोपड़ी में रहने और ईंट-भट्टे में काम करने वाले बच्चों पर फोकस करेगी सरकार, 1 मई से चलेगा अभियान

Spread the love
  • Related Posts

    PM मोदी सिक्किम में फुटबॉल खेलते दिखे,हजारों करोड़ की सौगात देने से पहले युवाओं के बीच PM

    Spread the love

    Spread the loveगंगटोक की सुबह में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज देखने को मिला, जहां विकास परियोजनाओं से पहले उन्होंने युवाओं संग फुटबॉल खेलकर माहौल को जोशीला और प्रेरणादायक बना…


    Spread the love

    लश्कर की टूटी कमर: यूसुफ अफरीदी को अज्ञात हमलावरों ने पाकिस्तान में भूना, कौन था हाफिज सईद का यह खास गुर्गा?

    Spread the love

    Spread the loveपाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के बेहद करीबी और लश्कर-ए-तैयबा के मुख्य…


    Spread the love