शूटर कोल एलन पर लगा राष्ट्रपति की हत्या की कोशिश का आरोप, अभी और लंबी हो सकती है आरोपों की सूची

वॉशिंगटन डीसी में आयोजित संवाददाता डिनर के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश करने वाले 31 साल के कोल थॉमस एलन पर केस दर्ज कर लिया गया है। अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, एलन पर राष्ट्रपति की हत्या का प्रयास, अपराध के इरादे से हथियार ले जाने और हिंसा के दौरान गोली चलाने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं।

 

कब हुई घटना?
यह घटना शनिवार शाम वाशिंगटन हिल्टन होटल में हुई थी। उस समय वहां राष्ट्रपति ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और कई बड़े अधिकारी मौजूद थे। एलन सुरक्षा जांच चकमा देकरअंदर घुस गया। उसके हाथ में एक लंबी बंदूक थी। जैसे ही वह मेटल डिटेक्टर से भागकर अंदर गया, उसने गोलियां चलाईं। इस दौरान सीक्रेट सर्विस के एक अधिकारी के सीने में गोली लगी। अधिकारी ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी थी, इसलिए उनकी जान बच गई। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हमलावर को काबू में कर लिया।

जांच में क्या आया सामने?
जांच में पता चला है कि एलन इस हमले की पूरी तैयारी के साथ आया था। वह 21 से 24 अप्रैल के बीच लॉस एंजिल्स से शिकागो होते हुए ट्रेन से वाशिंगटन पहुंचा था। उसने हमले वाले दिन ही उसी होटल में कमरा लिया था। उसके पास से एक शॉटगन, एक पिस्टल और तीन चाकू बरामद हुए हैं। प्रसाशन का कहना है कि एलन का इरादा राष्ट्रपति के साथ-साथ प्रशासन के अन्य बड़े अधिकारियों को भी निशाना बनाना था।

 

राष्ट्रपति ट्रंप ने क्या कहा?
राष्ट्रपति ट्रंप ने इस घटना के बाद कहा कि हमलावर एक कट्टरपंथी और बीमार व्यक्ति है। ट्रंप ने हमलावर के एक घोषणापत्र (मेनिफेस्टो) का जिक्र करते हुए बताया कि उसके विचारों में काफी बदलाव आ गया था। ट्रंप ने सुरक्षाकर्मियों की बहादुरी की तारीफ की और बताया कि खतरा देखते ही उन्हें तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया था।

और पढ़े  मौसम अपडेट: 15 राज्यों में बारिश-तूफान की चेतावनी, 15 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां ऐसी स्थितियों के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। उन्होंने समाज में बढ़ती हिंसक बयानबाजी और मीडिया के एक हिस्से को भी इस माहौल के लिए जिम्मेदार ठहराया। एफबीआई इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। एलन फिलहाल जेल में है और उसकी अगली सुनवाई गुरुवार को होगी।

  • Related Posts

    टीवी एंकर चेंग लेई ने तीन साल जेल में गुजारा अमानवीय जीवन, अब पूरी दुनिया को कर रहीं आगाह?

    चीन दुनियाभर में अपनी सौम्य और अच्छी छवि दिखाने की कोशिश करता है लेकिन लोगों को उसके दिखावटी चेहरे पर भरोसा करने के बजाय हकीकत की गहराई से पड़ताल करनी…

    नेपाल जल प्रलय-: 65 स्कूल कल से खुलेंगे, बच्चों को सदमे से निकालने की कोशिश, देश में 13वें दिन शोक

    नेपाल में जल प्रलय के दो हफ्ते पूरे होने वाले हैं लेकिन नुवाकोट, रसुवा और आसपास के जिलों में जिन बच्चों ने बाढ़ का तांडव देखा या अपनों को खोया,…