भरत कपूर का हुआ 80 की उम्र में निधन, मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार

Spread the love

हिंदी सिनेमा का जाना-पहचाना चेहरा भरत कपूर का निधन हो गया है। वह 80 साल के थे। एक्टर और उनके करीबी दोस्त अवतार गिल ने इस खबर की पुष्टि की। स्क्रीन ने गिल के हवाले से लिखा ‘मैं अभी श्मशान घाट से लौटा हूं। उनके बेटे ने मुझे फोन किया तो बताया कि भरत कपूर पिछले तीन दिनों से अस्वस्थ थे। वे अस्पताल में भर्ती थे।’

उन्होंने आगे बताया ‘उनके अंतिम संस्कार में करीबी रिश्तेदारों समेत बहुत कम लोग शामिल हुए। राकेश बेदी, निर्देशक रमेश कुमार, अभिनेता कुलदीप सिंह वहां मौजूद थे। उनकी प्रार्थना सभा 30 अप्रैल को शाम 5 से 7 बजे तक उनके घर पर होगी।’

 

इन किरदारों को निभाया
भरत कपूर 1970, 80 और 90 के दशकों में सक्रिय रहे। इन वर्षों के दौरान, उन्होंने सहायक किरदारों, खलनायकों और पुलिस अधिकारियों व वकीलों जैसी भूमिकाओं को निभाकर अपनी पहचान बनाई।

भरत कपूर की फिल्में
उनकी कुछ मशहूर फिल्मों में नूरी (1979), राम बलराम (1980), लव स्टोरी (1981), बाजार (1982), गुलामी (1985), आखिरी रास्ता (1986), सत्यमेव जयते (1987), स्वर्ग (1990), खुदा गवाह (1992) और रंग (1993) शामिल हैं।
इन फिल्मों का रहे हिस्सा
उन्होंने बरसात (1995), साजन चले ससुराल (1996) और बाद में मीनाक्षी: ए टेल ऑफ थ्री सिटीज (2004) जैसी फिल्मों में भी काम किया। ये फिल्में हिंदी सिनेमा में उनके लंबे समय से चले आ रहे योगदान को दर्शाती हैं।

टीवी शोज में किया काम
भरत कपूर कैंपस, राहत, परंपरा, सांस, भाग्यविधाता, अमानत, तारा, चुनौती और कहानी चंद्रकांता की जैसे टेलीविजन शो में भी दिखाई दिए।

और पढ़े  चीन को उसी की भाषा में जवाब, अरुणाचल के 27 स्थान भारतीय सर्वेक्षण विभाग के मानचित्र पर नाम

Spread the love
  • Related Posts

    16 अगस्त को अलवर आएंगे गृह मंत्री शाह, 700 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात, बारिश से बदला जनसभा स्थल

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 अगस्त को अलवर पहुंचेंगे। वे करीब 700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। बारिश के कारण उनकी जनसभा…


    Spread the love

    हिसार- मकान पर गिरी आसमानी बिजली: तेज धमाके से दहला बुड्ढाखेड़ा गांव, बिजली की वायरिंग जली

    Spread the love

    Spread the loveउकलाना क्षेत्र के गांव बुड्ढाखेड़ा में शनिवार को बारिश के दौरान एक मकान पर आसमानी बिजली गिर गई। बिजली गिरने से तेज धमाका हुआ और मकान की बिजली…


    Spread the love