बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के नए सीईओ बने उपजिलाधिकारी सोहन सिंह रांगण

Spread the love

 

त्तराखंड शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कर्णप्रयाग के उपजिलाधिकारी सोहन सिंह रांगण (पीसीएस) को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी ) का मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। चमोली के सूचना अधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि शासन द्वारा जारी आदेश के बाद प्रशासनिक गलियारों में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब तक यह जिम्मेदारी रुद्रप्रयाग के डीएम विशाल मिश्रा संभाल रहे थे।

 

अपनी कुशल कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले रांगण ने कर्णप्रयाग में आपदा प्रबंधन, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण और विकास कार्यों में बेहतरीन कार्य किया है। अब उन्हें आस्था के प्रमुख केंद्र बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं को संभालने की बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

 

 

आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यह नियुक्ति अत्यंत अहम है। अपेक्षा की जा रही है कि उनके अनुभव से यात्रा प्रबंधन अधिक सुगम, पारदर्शी और श्रद्धालु-हितैषी बनेगा। रांगण के नाम की घोषणा के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में मंदिर समिति की व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी- लामाचौड़ में वन्यजीव आतंक के खिलाफ ग्रामीण भड़के, हाइवे जाम किया, वन विभाग मौके पर पहुंचा
  • Related Posts

    देहरादून: अगले कुछ दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज, आज दून समेत 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत टिहरी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर…


    Spread the love

    चमोली: गौचर के पास कमेड़ा में 20 मी. धंसा बदरीनाथ हाईवे, करोड़ों की लागत से किया गया था ट्रीटमेंट

    Spread the love

    Spread the loveकरोड़ों की लागत से कमेड़ा में किया गया ट्रीटमेंट फिर से भूधंसाव की चपेट में आ गया है। हाईवे के एक छोर से करीब बीस मीटर तक भूधंसाव…


    Spread the love