देहरादून: हरबंसवाला बैरियर पर पुलिस चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार बदमाशों से मुठभेड़, एक घायल, दूसरा गिरफ्तार

देहरादून के बसंत बिहार थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस चेकिंग के दौरान संदिग्ध स्कूटी सवार बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसके साथी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, 26 अप्रैल 2026 को हरबंसवाला बैरियर पर थाना बसंत बिहार पुलिस नियमित चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक नीली स्कूटी पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। लेकिन दोनों युवक बैरियर तोड़कर टी-स्टेट की ओर फरार हो गए।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उनका पीछा किया। इसी दौरान एक आरोपी ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश को गोली लग गई। घायल बदमाश को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस ने मौके से दबोच लिया।

घायल आरोपी की पहचान अब्दुला (37) निवासी सहारनपुर के रूप में हुई है, जबकि गिरफ्तार आरोपी शाहनवाज सलमानी (33) वर्तमान में देहरादून के सहसपुर क्षेत्र में रह रहा था। तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक-एक अवैध 315 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। घटना में प्रयुक्त नीली स्कूटी भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

और पढ़े  रुद्रपुर: कैंची धाम जा रहे 2 युवकों की बाइक गोवंश से टकराई, 19 वर्षीय युवक की मौत
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…