हरिद्वार- बहादराबाद की एचपीएम इन्फोटेक कंपनी में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी, 2 घंटे बाद पाया काबू

Spread the love

द्योगिक क्षेत्र स्थित एचपीएम इन्फोटेक कंपनी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक भीषण आग लग गई। कंपनी में पंखों के पार्ट्स बनाए जाते हैं, और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और अग्निशम विभाग की टीम  मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने का प्रयास शुरू किया गया।

जानकारी के मुताबिक, आग तेजी से फैली, जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एफएसओ बीरबल सिंह ने बताया कि कंपनी के बाहर पड़े स्क्रैप में आग लगने से यह आग कंपनी के अंदर तक फैल गई।

उन्होंने बताया कि रविवार को अवकाश होने के कारण कंपनी में किसी कर्मचारी के मौजूद होने की सूचना नहीं है, जिससे किसी जनहानि की खबर नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित अधिकारियों की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।


Spread the love
और पढ़े  NAINITAL- तेज रफ्तार बस ने छीनी मासूम कनक की जिंदगी, खाना खाने बैठे पिता का निवाला धरा का धरा रह गया
  • Related Posts

    भीमताल- समुदाय विशेष के युवक की गिरफ्तारी न होने से भाजपाइयों और व्यापारियों में उबाल, बाजार बंद कर लगाया जाम

    Spread the love

    Spread the loveभीमताल में समुदाय विशेष के युवक पर लड़कियों के साथ शारीरिक शोषण, नाम बदलकर आर्थिक शोषण और धोखाधड़ी का भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से आरोप लगाने के बाद…


    Spread the love

    हरिद्वार- धनौरी मार्ग पर पिकअप और कार की हुई भिड़ंत, हादसे में 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

    Spread the love

    Spread the loveबहादाबाद कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की सुबह को बहादराबाद धनौरी मार्ग पर पिकअप गाड़ी और कार की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक की की मौत…


    Spread the love