हल्द्वानी- संदिग्ध हालात में मृत मिला पशु चिकित्सा विभाग का चालक, घरेलू कलह में जान देने की आशंका

Spread the love

 

ल्द्वानी में पशु चिकित्सा विभाग के एडीओ ऑफिस में तैनात चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव किराये के कमरे में बेड पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

 

पीलीकोठी शिवपुरम निवासी आकाशदीप भट्ट ने रविवार को 112 पर सूचना दी कि उनके किरायेदार जयप्रकाश (45) पुत्र स्व.गंगाराम आर्य निवासी त्रिलोकपुर दानीबंगर चोरगलिया दरवाजा नहीं खोल रहा है। प्रभारी थानाध्यक्ष वीरेंद्र चंद्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ा तो भीतर जयप्रकाश बेड पर उल्टे पड़े थे। पंखे से दुपट्टे का फंदा लगा हुआ था और गले पर निशान थे। घटनास्थल पर फोरेंसिक यूनिट को बुलाया गया लेकिन टीम के रामनगर में होने के कारण घटनास्थल का निरीक्षण बाद में किया जाएगा। कमरे से शराब की खाली बोतल भी मिली है।

 

शनिवार शाम ही पत्नी-बेटे को छोड़ लौट आया था घर

परिजनों ने पुलिस को बताया कि जयप्रकाश पत्नी, बेटे और अन्य परिजनों के साथ छड़ायल में अपनी साली की शादी में गया था। वहां किसी बात पर जयप्रकाश की पत्नी से कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज होकर वह शनिवार शाम ही किराये के कमरे पर आ गया। सुबह 11 बजे परिजन यहां पहुंचे लेकिन दरवाजा नहीं खुला।

 

मुखानी थाना क्षेत्र में युवक के सुसाइड करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। – अमित कुमार सैनी, सीओ सिटी


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: प्रदेश के 5 नगर निकायों में चुनाव का हो रहा है इंतजार, परिसीमन समेत सभी औपचारिकताएं पूरी
  • Related Posts

    भीमताल- समुदाय विशेष के युवक की गिरफ्तारी न होने से भाजपाइयों और व्यापारियों में उबाल, बाजार बंद कर लगाया जाम

    Spread the love

    Spread the loveभीमताल में समुदाय विशेष के युवक पर लड़कियों के साथ शारीरिक शोषण, नाम बदलकर आर्थिक शोषण और धोखाधड़ी का भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से आरोप लगाने के बाद…


    Spread the love

    हरिद्वार- धनौरी मार्ग पर पिकअप और कार की हुई भिड़ंत, हादसे में 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

    Spread the love

    Spread the loveबहादाबाद कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की सुबह को बहादराबाद धनौरी मार्ग पर पिकअप गाड़ी और कार की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक युवक की की मौत…


    Spread the love