नैनीताल- भीषण गर्मी: स्कूलों में ठंडे पानी के साथ ही फर्स्ट एड बॉक्स रखना अनिवार्य, शिक्षा विभाग ने जारी की एडवायडरी

Spread the love

ढ़ता तापमान स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी पैदा कर सकता है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और लू लगने के प्रभावों की रोकथाम के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी स्कूलों को परिसर में फर्स्ट एड बॉक्स की समुचित व्यवस्था करने और दिन के समय इनडोर खेलों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यार्थियों को तेज गर्मी से बचाव के लिए ढीले, सूती और पूरी आस्तीन के कपड़े पहनकर विद्यालय आने के निर्देश दिए गए हैं। सीईओ की ओर से सभी बीईओ और उपशिक्षाधिकारियों को जारी निर्देश में विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के लिए स्वच्छ और शीतल पेयजल की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है।

 

स्कूल बच्चों को पानी पीने को करेंगे प्रेरित

 

एडवायजरी के अनुसार चक्कर आना, सिरदर्द, अत्यधिक कमजोरी, तेज बुखार, पसीना आने पर बच्चों और स्कूलों को जागरूक करने और तत्काल प्राथमिक उपचार या चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। विद्यार्थियों को विद्यालय और घर दोनों स्थानों पर अधिक मात्रा में पानी पीने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं। तेज धूप में कक्षा-कक्षों में प्रकाश, पंखों और वायु संचार की पर्याप्त व्यवस्था के साथ ही आवश्यकतानुसार खिड़कियां और दरवाजे भी बंद करने के लिए कहा गया है।

दिए गए दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने के लिए कहा गया है। हमारी पहली प्राथमिकता छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना है। जल्द ही कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों के स्कूल से छुट्टी का समय भी घटाया जाएगा। – गोविंद राम जायसवाल, मुख्य शिक्षाधिकारी नैनीताल

और पढ़े  मसूरी - एलबीएस अकादमी पहुंचे उपराष्ट्रपति, आईएएस प्रोफेशनल कोर्स के समापन समारोह में की शिरकत

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित 5 मरीजों की मौत, अलर्ट जारी, अब तक 49 लोगों में पुष्टि

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के…


    Spread the love