उत्तराखंड- दिल्ली की गर्मी से राहत पाने के लिए आए दून, पर यहां भी नहीं मिला सुकून, पारा 40 के पास रहा

दिल्ली की भीषण गर्मी से सुकून की चाह में लोगों ने देहरादून की राह पकड़ी तो सूरज ने यहां भी सताने में कसर नहीं छोड़ी। दिल्ली का पारा रविवार को 44 डिग्री सेंटीग्रेट के पार था। इस मामले में देहरादून भी पीछे नहीं रहा। सूरज की तपिश ने यहां भी 40 के आंकड़े को छूने की कोशिश की। अंकों के मामले में जरुर चार की कमी थी लेकिन तपिश यहां भी दिल्ली जैसी महसूस हुई।

वीकेंड पर हर बार की तरह इस बार भी दिल्ली-एनसीआर के लोग देहरादून और आसपास के इलाकों में सुकून की तलाश पहुंचे हैं। एक्सप्रेस वे खुलने के बाद लोगों का सफर का समय भी कम हो गया है। महज ढाई से तीन घंटे में लोग देहरादून में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में देहरादून और आसपास के पर्यटक क्षेत्रों में बाहरी लोगों की खासी भीड़ है। जबकि, देहरादून और यहां के क्षेत्र में भी अब वह सुकून देखने को नहीं मिला। देहरादून में भी रविवार को पारा 40 के करीब पहुंच गया। आमतौर पर मई और जून में महसूस होने वाली कर्मी इस बार अप्रैल के अंतिम सप्ताह में ही महसूस होने लगी।

 

यहां आने वाले लोगों का कहना था कि दिल्ली की गर्मी और धूल से बचने की जद्दोजहद यहां आकर भी खत्म नहीं हुई। कुछ लोगों का कहना है कि देहरादून का हाल देखकर भी लगता है कि यहां भी अब सुकून की रात मुश्किल है। दिन में भयंकर तपिश के बीच रात में भी गर्म हवाएं परेशान कर रही हैं। निर्माण साइट से उड़ती धूल यहां भी एनसीआर के मौसम का अहसास कराने लगी है। इसी का असर था कि स्थानीय लोगों ने दोपहर को घर से बाहर निकलने में गुरेज किया लेकिन शाम के वक्त राजपुर रोड पर खासी चहलकदमी दिखी।

और पढ़े  रुड़की- शुरू हुई अग्निवीर भर्ती: उत्साह के साथ दौड़े युवा, रोजाना 1 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल
  • Related Posts

    उत्तराखंड: उत्तरकाशी और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के तेज झटके, कंपन महसूस होते ही घरों से बाहर भागे लोग

    उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय और यमुनोत्री घाटी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। यमुनोत्री घाटी के खरसाली…

    ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु

    सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से…