हैवानियत: ट्यूशन जा रही 6 वर्षीय मासूम से गंदी हरकत, फिर गुप्तागों को काटा, नहीं आया रहम

आगरा जगनेर सड़क स्थित थाना मलपुरा क्षेत्र के एक गांव में एक मनचले युवक पर आरोप है कि उसने अपने ही गांव की ट्यूशन पढ़ने जा रही कक्षा 2 की छात्रा के साथ टेंपो में ले जाकर गलत हरकत करते हुए गुप्तांग को काट दिया है। दो दिन बाद परेशानी होने पर छात्रा ने जब अपनी मां को बताया तो रविवार को पुलिस से शिकायत की गई है।

कक्षा 2 की छात्रा शुक्रवार को ट्यूशन पढ़ने जा रही थी, वह जैसे ही रास्ते में जा रही थी तभी गांव के एक मनचले ने उसे पकड़ कर पास खड़े टेंपो में ले गया, जहां छात्रा से गलत हरकत करते हुए उसके गुप्तांग को काट लिया है और छात्रा को धमकी दी घर ना बताएं। 6 वर्षीय छात्रा के जब परेशानी हुई तो रविवार की शाम को उसने अपनी मां को बताया परिवार के सभी लोग जब घर पर रात्रि को पहुंचे तो छात्रा और उसकी मां ने पूरी बात बताई।

 

छात्रा की शिकायत पर जब परिजन उस मनचले की तलाश में निकले तो वह गली में घूमता हुआ दिखाई दिया। बालिका ने उसे पहचान लिया। शिकायत करने पर बताया जा रहा है उसके घरवालों ने पीड़ित परिवार पर पथराव कर दिया। फिर परिवार ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। थाना मलपुरा प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  संत प्रेमानंद के शिष्य की मौत: प्राइवेट पार्ट के जख्म पर लगाए गए थे पांच टांके, शरीर पर थीं एंटी-मॉर्टम चोटें
  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…