3504 श्रमिक बेटियों का कन्यादान करेंगे सीएम योगी ।

सामूहिक विवाह के दौरान मंडल के अम्बेडकर नगर, सुल्तानपुर, अमेठी, बाराबंकी व अयोध्या जनपद के गरीब श्रमिकों के परिवारों को मिलेगा सौगात
अयोध्या. राम नगरी अयोध्या में विकास की योजना के साथ एक ऐतिहासिक सामूहिक विवाह का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें 3504 कन्याओं का कन्या दान करने के लिए उत्तर प्रदेश को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 नवंबर को अयोध्या पहुंचेंगे। इस सामूहिक विवाह में बाराबंकी, अम्बेडकर नगर, सुल्तानपुर, अमेठी व अयोध्या के गरीब श्रमिकों के परिवार शामिल हो रहे हैं। जिसके लिए शहर के जीआईसी के मैदान में व्यवस्था बनाई जा रही ह
अयोध्या में पहली बार श्रम विभाग के द्वारा मंडलीय सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे पांचो जनपदों में से 126 मुस्लिम जोड़े भी शामिल है। वहीं अयोध्या जनपद से 1472, बाराबंकी से 304, सुल्तानपुर से 806, अंबेडकरनगर से 315 व अमेठी से 611 जोड़ों ने अभी तक विभाग में अपना पंजीकरण करवाया है। कुल 3504 गरीब श्रमिकों के पुत्रियों की शादी कराई जाएगी। अयोध्या के जीआईसी के मैदान में पूरे आयोजन को भव्यता के साथ किया जाएगा इसके लिए तैयारी की जा रही है। इस विवाह महोत्सव में 1 हजार ब्राह्मण इस शादी को सम्मान कराएंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ सभी वर वधुओं को उपहार देंगे। इस दौरान श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या व पांचों मंडल के विधायक व सांसद भी मौजूद हो
श्रम विभाग के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 नवंबर को अयोध्या के जीआईसी कॉलेज के मैदान में विशाल और भव्य श्रम विभाग के द्वारा श्रमिक पुत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। श्रमिक पुत्रियों के वैवाहिक कार्यक्रम में वर-वधू को आशीर्वाद देंगे और साथ ही साथ जो हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जो संकल्प है। सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास उसके तहत श्रमिक को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अच्छादित होकर विकास की मुख्यधारा में शामिल किया जाएगा और श्रमिक के पुत्रों की भी शादी बड़े शानदार और भव्य तरीके से किया जाए। जिसके लिए अब तक 3504 जोड़ें श्रम विभाग के द्वारा पंजीकृत किया जा चुका है। आयोजन होने तक यह संख्या और भी बढ़ सकती है। और बड़े ही ऐतिहासिक उत्सव की तरह होगा। वहीं बताया कि हमें खुशी है कि अब तक श्रम विभाग के तत्वाधान में एक लाख से ज्यादा श्रमिक बेटियों की शादी करा चुके हैं उसी कड़ी में एक ऐतिहासिक पहल अयोध्या जनपद में होने जा रहा है

और पढ़े  दिव्या मित्तल के बाद एक और अफसर का इस्तीफा: यूपी की इस पीसीएस अधिकारी का वीआरएस मंजूर, यहां से लड़ेंगी चुनाव
  • Related Posts

    महराजगंज: खनुआ बॉर्डर पर एसएसबी जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

    भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 66वीं वाहिनी के बीओपी खनुआ में एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई। जवान ने ड्यूटी के दौरान अपनी…

    अयोध्या में सीएम योगी बोले- अब रामभक्तों पर नहीं चलेंगी गोलियां,जयश्री राम बोलने पर कोई नहीं चला सकेगा लाठी-डंडा

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां नहीं चलेंगी और जय श्रीराम बोलने पर कोई लाठी-डंडे नहीं चला सकेगा। पंचकोसी, 14 कोसी और 84 कोसी…