हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट के बिना नहीं चल सकेंगे वाहन, 30 नवम्बर के बाद से शुरू होगी कार्रवाई ।

Spread the love

अयोध्या –

वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट एवं कलर कोटेड स्टीकर लगाए जाने के संबंध में शासन द्वारा जारी शासनादेश का पालन कराने के लिए आरटीओ कार्यालय ने कमर कस ली है। यह एक दिसंबर से लागू हो जाएगा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन श्री आर पी सिंह ने शनदेश संख्या 227/30.3.21 दिनांक 25.1. 21 तथा संख्या 1214/ 30.3 .20 दिनांक 4.5.21 एवं समय-समय पर निर्गत दिशानिर्देशों के अनुक्रम में दिनांक 31.5. 21 द्वारा पूर्ण रूप से हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट एवं कलर कोटेड स्टीकर लगवाए जाने के संबंध में समय सारणी निर्धारित की गई है।बिना रजिस्ट्रेशन प्लेट लगे वाहनों के कार्य निर्धारित समय सीमा के पश्चात नहीं किए जा सकेंगे ।उन्होंने वाहन स्वामियों को अवगत कराते हुए बताया है कि दिनांक 31.5. 21 द्वारा हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट एवं कलर कोटेड स्टीकर लगवाए जाने के संबंध में संशोधित समय अवधि के बारे में अवगत कराया गया। जैसा कि पहले भी शासनादेश द्वारा दिनांक 25 .1.21 एवं 4.5 .21 द्वारा समय सारणी निर्धारित की गई थी परंतु कोरोना महामारी के दृष्टिगत हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट एवं कलर कोटेड स्टीकर लगवाए जाने के संबंध में दिनांक 31.5. 21 द्वारा अंतिम रूप से समय अवधि निर्धारित की गई। इस समय सीमा के निर्धारण हो जाने के उपरांत संदर्भित वाहन संख्या के अनुरूप बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगे वाहन संबंधी कोई भी कार्य नहीं किया जा सकेगा। नई समय अवधि जो दिनांक 31 मई 21 द्वारा निर्धारित की गई है उसके अनुरूप समस्त व्यवसायिक वाहनों की समय सीमा दिनांक 30.9. 21को समाप्त हो चुकी है। समस्त जनपदों में पंजीकृत निजी वाहन जिनके रजिस्ट्रेशन के अंत में 0व एक है उनकी समय अवधि 15 .11. 21 को समाप्त हो गई है। इसी प्रकार जिन वाहनों के रजिस्ट्रेशन के अंतर में दो या तीन है उनकी समय अवधि 15 फरवरी 2022 तथा जिनके अंत में चार व पांच है उनकी समय अवधि 15. 5.22 तथा जिनके अंत में छ तथा 7 है उनकी समय अवधि 15. 8.22 एवं जिनके अंत में आठ तथा नव है उनकी समय अवधि 15. 11.22 निर्धारित की गई है। अतः ऐसे वाहन स्वामियों से जिनके वाहन के पंजीयन के अनुरूप समय अवधि समाप्त हो चुकी है अथवा समाप्त होने वाली है अनुरोध है कि अपने वाहनों में हाई सिक्योरिटी प्लेट तत्काल लगवा ले जिससे कार्यालय में उस वाहन के संबंध में होने वाली कठिनाई से बच सके तथा प्रवर्तन कार्रवाई से भी बच सकें। हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाने के लिए निर्धारित website siam.in पर जाकर अपनी बुकिंग तुरंत करवा ले जिससे सुगमता से अपना कार्य कार्यालय में संपादित कर सके तथा प्रवर्तन कार्रवाई से बच सकें।

और पढ़े  UP- टीईटी पास अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, CM योगी ने बताया कब होगी शिक्षक भर्ती, जल्द आएगा विज्ञापन

Spread the love
  • Related Posts

    UP- वाराणसी बनेगा प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल, 200 करोड़ खर्च होंगे, बढ़ेगा व्यापार-रोजगार

    Spread the love

    Spread the love वाराणसी में प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल बनाया जाएगा। आईडब्ल्यूएआई की ओर से निर्माण कराया जाएगा। नगर निगम सामनेघाट में 2 एकड़ जमीन उपलब्ध कराएगा। इस…


    Spread the love

    UP- टीईटी पास अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, CM योगी ने बताया कब होगी शिक्षक भर्ती, जल्द आएगा विज्ञापन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2026 में सफल अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *