Today Horoscope 24 APRIL 2026 आज इन राशियों के बनेंगे बिगड़े काम पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

Spread the love

 

मेषआज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा है, लेकिन संभाल लिया तो फायदा आपका ही होगा। काम का दबाव आपको थका सकता है, फिर भी आप जिम्मेदारी निभाते हुए अपने टारगेट पूरे करने में लगे रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में रुकावट आ सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना बेहतर रहेगा। खर्चे बढ़ेंगे, लेकिन अच्छी बात ये है कि आप सेविंग पर भी ध्यान देंगे।

 

वृषभ- आज का दिन धैर्य और समझदारी का है। अपने कामों पर पूरा फोकस रखें और जल्दबाजी से बचें। आपकी मीठी वाणी ही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। हालांकि, परिवार में चल रही खटपट आपका मूड थोड़ा खराब कर सकती है। नई जगह जाने या बड़े फैसले लेने से बचें। दिन का एक अच्छा हिस्सा स्वादिष्ट भोजन और सुकून भरे पलों में बीतेगा।

 

मिथुन- स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। लग्‍नेश के वक्री होने के कारण त्‍वचा और नसों से सम्‍बन्धित परेशानी हो सकती है। संतान और प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी सही चलता रहेगा। हरी वस्‍तु पास रखें। गणेश जी की अराधना करें।

 

कर्क-स्थिति करीब-करीब सही कही जाएगी। स्‍वास्‍थ्‍य आपका सही है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ा मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से ठीक-ठाक कहे जाएंगे लेकिन शुभता बरकरार रहेगी। कुछ अच्‍छा होता रहेगा जीवन में। पीली वस्‍तु पास रखें।

 

सिंह-सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। चंद्रमा के लग्‍न में होने के नाते आप आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे लेकिन गुरु के अष्‍टम भाव में होने के कारण संतान और प्रेम की स्थिति बहुत अच्‍छी नहीं है। यूरिन से सम्‍बन्धित कुछ समस्‍या हो सकती है। कुल मिलाकर मध्‍यम स्थिति स्‍वास्‍थ्‍य की बनी हुई है लेकिन एक दो दिन अच्‍छा गुजरेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करते रहें।

और पढ़े  Today Horoscope 07 August 2026 आज इन राशि वालों का भाग्य रहेगा मजबूत, सारे अटके काम पूरे होंगे, पढ़ें आज का राशिफल।

 

कन्‍या-स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चलते रहेंगे। आर्थिक मामले को लेकर थोड़ी परेशानी में रहेंगे। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। थोड़ा चिंताकारी सृष्टि का सृजन दिख रहा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

 

तुला-शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्‍यापार भी सही चल रहा है। पीली वस्‍तु का दान करें।

 

वृश्चिक-शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न रहेंगे। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्‍छी रहेगी। व्‍यापार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य भी अच्‍छा है। प्रेम और संतान अद्भुत चल रहे हैं। पीली वस्‍तु पास रखें।

 

धनु-भाग्‍य का भरपूर सहयोग मिलेगा। भाग्‍यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान का भरपूर साथ मिलेगा। व्‍यापार भी सही दिख रहा है। तांबे की कोई वस्‍तु पास रखें और अच्‍छा होगा।

 

मकर-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। एक दिन और प्रतिकूल परिस्थितियां दिख रही हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार भी आपका सही चलेगा। ताम्रपात्र दान करें।

 

कुंभ- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी और आपकी कोई काम को लेकर कार्यक्षेत्र में वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसलिए आप छोटो की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करें। यदि आप कहीं घूमने फिरने जाएं, तो उसमें अपने माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं।

और पढ़े  Today Horoscope 09 August 2026 आज इन राशि के जातको को करियर में मिलेगी सफलता, नई जिम्मेदारियां बढ़ाएंगी मान-सम्मान, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

 

मीन- आज आपको संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। आय तो अच्छी होगी, लेकिन खर्च भी तेजी से बढ़ सकते हैं। पिताजी की सेहत पर विशेष ध्यान दें, उनकी लापरवाही आपको चिंता दे सकती है। विरोधियों की बातों में आने से बचें। समझदारी और धैर्य से काम लेंगे तो दिन आपके पक्ष में रहेगा और परेशानियां धीरे-धीरे दूर होंगी।


Spread the love
  • Related Posts

    Today Horoscope 10 August 2026 आज इन राशियों की बढ़ेगी कमाई, नौकरी-कारोबार में मिल सकता है फायदा, पढ़ें आज का अपना राशिफल।

    Spread the love

    Spread the loveमेष- आज करियर और रोजगार के क्षेत्र में किस्मत आपका पूरा साथ देगी। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है, जबकि कार्यक्षेत्र…


    Spread the love

    Today Horoscope 09 August 2026 आज इन राशि के जातको को करियर में मिलेगी सफलता, नई जिम्मेदारियां बढ़ाएंगी मान-सम्मान, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज का दिन नई उम्मीदों और सुनहरे अवसरों की सौगात लेकर आया है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं और धन लाभ के अच्छे योग…


    Spread the love