मेष राशि- आज आपका व्यक्तित्व नेतृत्व से चमकेगा। लोग खुद आपकी बात मानेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं, जो भविष्य में बड़ा अवसर बन सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें, आज शब्द ही आपकी ताकत भी हैं और कमजोरी भी। बोलने से पहले सोचें। माता-पिता की सलाह आपके लिए मार्गदर्शक साबित होगी। सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में फोकस बनाए रखना होगा।
वृषभ राशि-आज नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बेहद खास है। आपको कोई जिम्मेदारी भरा पद मिल सकता है, जिससे आपकी पहचान और बढ़ेगी। आसपास के लोगों को पहचानना जरूरी है। हर कोई आपका शुभचिंतक नहीं है। संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है, जो आपका दिल खुश कर देगी। परिवार में किया हुआ कोई वादा आज निभाना होगा।
मिथुन राशि-आज का दिन थोड़ा संतुलन मांगता है। नए संपर्क लाभ देंगे, लेकिन सेहत में उतार-चढ़ाव आपको परेशान कर सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपको उलझाने की कोशिश कर सकते हैं। सतर्क रहें। किसी की बातों में आकर जल्दबाजी में निर्णय न लें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। बिजनेस में हल्की अस्थिरता रहेगी। मां से किया वादा पूरा करना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए।
कर्क राशि- आज आप दूसरों की मदद और सामाजिक कार्यों के माध्यम से सम्मान और पहचान पा सकते हैं। लंबे समय से चल रही रुकावटें धीरे-धीरे खत्म होती नजर आएंगी और तरक्की का रास्ता साफ होगा। नौकरी में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा, क्योंकि शब्द ही आपके रिश्तों को मजबूत या कमजोर बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए उठाए गए कदम सकारात्मक परिणाम देंगे। आप नई नौकरी या बेहतर अवसर की तलाश भी कर सकते हैं।
सिंह राशि- आज का दिन आपको थोड़ा संभलकर चलने का इशारा दे रहा है, खासकर जब बात पैसों की हो। खर्च और आमदनी के बीच संतुलन बनाना जरूरी होगा। सेहत में उतार-चढ़ाव मन को भी प्रभावित कर सकता है, इसलिए खुद का ध्यान रखना जरूरी है। किसी भी काम में लापरवाही आपकी मेहनत पर पानी फेर सकती है, इसलिए सतर्क रहें। परिवार में किसी की शादी में आ रही रुकावट दूर हो सकती है, जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा।
कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।
तुला राशि- आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।
कुंभ राशि-आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत का संकेत दे रहा है। आप अपनी योजनाओं को पूरा करने में जुटे रहेंगे और सफलता भी मिलेगी। अगर पिताजी से कोई नाराजगी चल रही है, तो समझदारी से बात करके उसे खत्म करें। आपकी मेहनत रंग लाएगी।
मीन राशि –आज का दिन मिला-जुला रहेगा, लेकिन सीख देने वाला होगा। कुछ कामों में रुकावट आ सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। मौसम का असर सेहत पर पड़ सकता है। सावधानी रखें। बिजनेस में पार्टनर से अच्छी खबर मिल सकती है। कोई पुरानी समस्या सुलझने से राहत मिलेगी। पैसों की जरूरत के लिए परिवार या बैंक का सहारा लेना पड़ सकता है।






