आज से श्रीलंका दौरे पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, भारतीय मूल के तमिलों और शीर्ष नेतृत्व से करेंगे मुलाकात

कूटनीतिक और जन-केंद्रित गतिविधियों के तहत, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 19 अप्रैल से श्रीलंका के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति की श्रीलंका के शीर्ष नेतृत्व से भी मुलाकात होगी। साथ ही वे भारतीय मूल के तमिल समुदाय से भी जुड़ेंगे।

 

भारतीय मूल के 15 लाख तमिलों को संबोधित करेंगे
यह यात्रा दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। वह श्रीलंका निवासी करीब 15 लाख भारतीय मूल के तमिलों को संबोधित कर उनसे चर्चा भी करेंगे।

 

क्या रहेगा उपराष्ट्रपति का कार्यक्रम?
श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा के अनुसार, उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके, प्रधानमंत्री हरिणी अमरसूर्या और विपक्ष के नेता से मुलाकात के साथ-साथ श्रीलंकाई तमिल दलों और भारतीय मूल के तमिल राजनीतिक समूहों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत शामिल है। झा ने कहा, उपराष्ट्रपति श्रीलंकाई विपक्ष के नेता से भी मिलेंगे।

और पढ़े  गांधीनगर में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा: उप मुख्यमंत्री बोले- सभी श्रमिकों को बचाया गया, 12 को आईं चोटें
  • Related Posts

    ब्रिक्स सम्मेलन- दुनिया की 50% आबादी और 40% GDP का प्रतिनिधित्व करते हैं ब्रिक्स देश: PM मोदी

    जधानी नई दिल्ली के ‘भारत मंडपम’ में 12 और 13 सितंबर को आयोजित हो रहे 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए वैश्विक नेताओं का आगमन जारी है। सम्मेलन में हिस्सा…

    ब्रिक्स समिट से पहले बोले PM मोदी- वैश्विक मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा की उम्मीद

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में दुनिया के कई देशों के नेता ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली में जुटेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस…