दिल्ली: RK आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन बनेगा दिल्ली का नया मेट्रो हब, इंद्रलोक से बोटेनिकल गार्डन तक 88 KM का सफर

Spread the love

 

 

CM रेखा गुप्ता ने शनिवार को मेट्रो फेज-4 के अंतर्गत आरके आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएमआरसी द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना की प्रगति, निर्माण की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और समय-सीमा के पालन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आरके आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन को एक महत्वपूर्ण इंटरचेंज हब के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां वर्तमान में संचालित ब्लू लाइन और मैजेंटा लाइन के बीच कनेक्टिविटी स्थापित होगी। यह स्टेशन जनकपुरी वेस्ट से आरके आश्रम मार्ग तक विस्तारित 28.92 किलोमीटर लंबे लाइन-8 कॉरिडोर का एक प्रमुख केंद्र होगा।

उन्होंने बताया कि फेज-4 कॉरिडोर के अंतर्गत जनकपुरी वेस्ट से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन और दीपाली चौक से मजलिस पार्क तक के हिस्से पहले ही यात्रियों के लिए खोले जा चुके हैं। शेष हिस्सों पर निर्माण कार्य तेजी से जारी है। यह कॉरिडोर पश्चिम, उत्तर और मध्य दिल्ली के घनी आबादी वाले आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों से होकर गुजरेगा, जिससे यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी, सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव घटेगा और प्रदूषण में भी महत्वपूर्ण कमी होगी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना का एक बड़ा हिस्सा बेहद जटिल कॉन्ट्रैक्ट पैकेज के अंतर्गत आता है, जिसमें लगभग 7 किलोमीटर लंबे ट्विन टनल और छह प्रमुख अंडरग्राउंड स्टेशनों जैसे डेरावल नगर, घंटाघर, पुलबंगश, सदर बाजार, नबी करीम और आरके आश्रम मार्ग का डिजाइन और निर्माण शामिल है।

 

मुख्यमंत्री ने इस परियोजना में किए जा रहे इंजीनियरिंग कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सदर बाजार जैसे जटिल क्षेत्रों में भूमिगत स्टेशन का निर्माण, सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन के पास सक्रिय रेलवे लाइन, रानी झांसी फ्लाईओवर और रेड लाइन मेट्रो कॉरिडोर के नीचे सफलतापूर्वक टनल बोरिंग जैसे कार्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण होने के बावजूद सफलतापूर्वक पूरे किए गए हैं।

भविष्य में मेट्रो नेटवर्क विस्तार का महत्वपूर्ण आधार बनेगा यह इंटरचेंज
आरके आश्रम मार्ग स्टेशन न केवल एक प्रमुख इंटरचेंज हब के रूप में कार्य करेगा, बल्कि भविष्य में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार का महत्वपूर्ण आधार भी बनेगा। केंद्रीय दिल्ली में भीड़भाड़ को कम करने और सेंट्रल विस्टा सहित प्रमुख प्रशासनिक क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए मैजेंटा लाइन को आरके आश्रम मार्ग से इंद्रलोक तक विस्तारित किया जाएगा, जो इंद्रप्रस्थ स्टेशन के माध्यम से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस विस्तार में 9.91 किलोमीटर का आरके आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ खंड और 11.9 किलोमीटर का इंद्रप्रस्थ से इंद्रलोक खंड शामिल होगा। सभी चरणों के पूरा होने के बाद, बोटेनिकल गार्डन से इंद्रलोक तक मैजेंटा लाइन की कुल लंबाई लगभग 88.4 किलोमीटर हो जाएगी, जिसमें 65 स्टेशन शामिल होंगे।

और पढ़े  दर्दनाक हादसा : चार्जिंग के दौरान ई-रिक्शा की बैटरी फटी, इमारत में लगी आग, 2 लोगों की हुई मौत

Spread the love
  • Related Posts

    भारत-जापान रक्षा संबंधों को नई गति, दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की अहम द्विपक्षीय वार्ता

    Spread the love

    Spread the loveभारत और जापान ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए अपने रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया है।…


    Spread the love

    कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन, 1984 के सिख विरोधी दंगों में हुई थी उम्रकैद

    Spread the love

    Spread the loveपूर्व सांसद और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन कुमार का निधन हो गया है। उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित…


    Spread the love