हिमाचल- राशन डिपुओं में एपीएल परिवारों को मई में कम मिलेगा आटा, दालों के दामों में भी बदलाव

 

हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में मई में भी एपीएल उपभोक्ताओं को आटे का पूरा कोटा नहीं मिलेगा। प्रदेश सरकार की ओर से आटे के कोटे में की गई कटौती इस महीने भी जारी रहेगी, जिससे लाखों परिवारों को बाजार से महंगा आटा खरीदने पर मजबूर होना पड़ेगा। पिछले तीन महीनों से चल रही इस कटौती के बीच अब विभाग ने राशन कार्ड पर मिलने वाली दालों के दामों में भी बड़ा फेरबदल कर दिया है। फरवरी में 11 किलो, जबकि मार्च और अप्रैल में 12 किलो आटा मिला था और अब मई में भी यही मात्रा तय की गई है।

 

चावल की सप्लाई में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है और उपभोक्ताओं को छह किलो ही चावल मिल रहे हैं। वहीं रिफाइंड की सप्लाई अब तक डिपुओं में नहीं पहुंच पाई है, जबकि इसके लिए ऑर्डर जारी किए जा चुके हैं। दालों के दामों में बदलाव किया गया है। उड़द की दाल 13 रुपये और मलका मसूर एक रुपये महंगी हो गई है, जबकि चना दाल 11 रुपये सस्ती की गई है। एनएफएसए उपभोक्ताओं को उड़द 89 रुपये, चना 61 रुपये और मसूर 67 रुपये प्रति किलो मिल रही है। वहीं एपीएल उपभोक्ताओं के लिए उड़द 94 रुपये, चना 66 रुपये और मसूर के दाम 72 रुपये प्रति किलो तय किए गए हैं।

मई महीने में भी एपीएल उपभोक्ताओं को 12 किलो आटा और छह किलो चावल ही मिलेगा। साथ ही दालों के नए दाम लागू कर दिए गए हैं और सप्लाई डिपुओं में पहुंचनी शुरू हो गई है। -पुरुषोत्तम सिंह, जिला नियंत्रक, खाद्य आपूर्ति विभाग

और पढ़े  शिमला: कांगड़ा घाटी में मिलीं मकड़ियों की 26 रिकॉर्ड प्रजातियां, पर्यावरण नियंत्रण में अहम भूमिका का रेखांकन
  • Related Posts

    शिमला: कांगड़ा घाटी में मिलीं मकड़ियों की 26 रिकॉर्ड प्रजातियां, पर्यावरण नियंत्रण में अहम भूमिका का रेखांकन

    कांगड़ा के पारिस्थितिकी तंत्र में मकड़ियों की 26 प्रजातियां पाई गई हैं। राष्ट्रीय कृषि कीट संसाधन ब्यूरो बंगलूरू और चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने कांगड़ा…

    हिमाचल में बारिश का असर: 98 सड़कें बंद, 107 ट्रांसफार्मर ठप, 37 पेयजल योजनाएं प्रभावित

    हिमाचल प्रदेश में मानसून के बीच बारिश का असर एक बार फिर सार्वजनिक सेवाओं पर पड़ा है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की 31 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे जारी…