Bihar: धार्मिक स्थल के पास बाजा बजाने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, 14 गिरफ्तार

Spread the love

श्चिमी चंपारण जिले के पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के मझरिया गांव में धार्मिक स्थल के पास बारात में बज रहे बाजे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया।

बाजा बंद करने को लेकर हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, मझरिया निवासी ललन कुशवाहा के यहां उनकी पुत्री की शादी थी, जिसमें बारात आई हुई थी। द्वारपूजा के दौरान डीजे बज रहा था। जब बारात धार्मिक स्थल के पास पहुंची, तो एक पक्ष के लोगों ने बाजा बंद करने को कहा। बताया जाता है कि डीजे संचालक ने बाजा बंद करने की सहमति भी जताई, लेकिन इसी बीच दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।

आधा दर्जन लोग घायल
इसके बाद दोनों ओर से ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के रहबर आदिल तथा दूसरे पक्ष के आकाश कुमार, चंद्रशेखर कुमार, राजन कुमार, कृष्ण कुमार और अंकित कुमार शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनाटाड़ में कराया गया।

कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही मैनाटाड़, पुरुषोत्तमपुर, इनरवा, भंगहा, बलथर, सिकटा, गोपालपुर और कंगली थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम तरनजोत सिंह, एसपी डॉ. शौर्य सुमन, एसडीएम अभिजीत कुमार गोविंदा और एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे।

14 लोग गिरफ्तार
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 14 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बेतिया भेज दिया है। गिरफ्तार लोगों में एक पक्ष के मोहम्मद एहसान, सोहेब अख्तर, फरमान, अंजार अहमद, नसीम अख्तर, इरफान अहमद, इरफान आलम, अब्दुल मुनीम, गुलाब परवेज और जहांगीर शेख शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष के कृष्ण कुमार, बिट्टू कुमार, अंकित कुमार और राजन कुमार शामिल हैं।

और पढ़े  Bihar- नई नियमावली लागू: सरकारी कर्मचारी हो जाएं सावधान, सरकार की आलोचना करने पर होगी कड़ी कार्रवाई

काउंटर एफआईआर दर्ज
एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से काउंटर एफआईआर दर्ज की गई है और अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून हाथ में लेने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल गांव में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, फिर भी एहतियातन पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।


Spread the love
  • Related Posts

    Bihar- बिहार के कई जेलों में एक साथ छापेमारी, वार्ड में सो रहे थे बंदी, अचानक पहुंची पुलिस लेने लगी तलाशी

    Spread the love

    Spread the loveबिहार में नई सरकार बनते ही पुलिस टीम एक्शन में है। शुक्रवार अहले सुबह जिलाधिकारी के अगुवाई में बिहार पुलिस की टीम कई जिलों के जेल में छापेमारी…


    Spread the love

    Bihar- बिहार के कई जेलों में एक साथ छापेमारी, वार्ड में सो रहे थे बंदी, अचानक पहुंची पुलिस लेने लगी तलाशी

    Spread the love

    Spread the loveबिहार में नई सरकार बनते ही पुलिस टीम एक्शन में है। शुक्रवार अहले सुबह जिलाधिकारी के अगुवाई में बिहार पुलिस की टीम कई जिलों के जेल में छापेमारी…


    Spread the love