बैंक डकैती: बिहार से एक गिरफ्तार, 15 लाख कैश और 61 ग्राम सोना बरामद

Spread the love

ध्य प्रदेश के सिंगरौली में हुई बैंक डकैती के आरोपी को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय–गया रेलखंड के डेहरी ऑन सोन रेलवे स्टेशन पर शनिवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बैंक डकैती के एक आरोपी को 15 लाख 72 हजार रुपये नगद तथा 61 ग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्वाल बिगहा का निवासी है, जिसकी पहचान कमलेश कुमार के रूप में हुई है। इस कांड में पांच आरोपी शामिल हैं। इन लोगों ने लगभग 15 करोड़ रुपये मूल्य का सोना और 20 लाख रुपये से अधिक की नकद पर हाथ साफ किया है।

 

आरोपी के पास से 15 लाख नगद बरामद
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कमलेश कुमार के पास से 15 लाख 72 हजार रुपये नगद और 61 ग्राम सोना बरामद किया गया है। बरामद सोने की कीमत करीब 9 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी लूट के बाद अपने हिस्से का पैसा और सोना लेकर पटना–सिंगरौली एक्सप्रेस ट्रेन से अपने गांव लौट रहा था, तभी डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर उसे पकड़ लिया गया।

आरोपी ने कबूला जुर्म
आरपीएफ ने आरोपी को शक के आधार पर ट्रेन से गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, जब आरोपी ट्रेन में सफर कर रहा था, तब उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। इस पर आरपीएफ जवानों ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और उसे डेहरी स्टेशन पर हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान जब सख्ती बरती गई, तो आरोपी ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।

अब जानिए कैसे घटी थी घटना
सिंगरौली के बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में  शुक्रवार को पांच हथियारबंद बदमाशों ने महज 15-20 मिनट में करीब 15 करोड़ का सोना और 20 लाख रुपये नकद लूटे। चश्मदीदों के अनुसार दो बदमाश पहले बैंक में दाखिल हुए, कुछ देर बाद तीन और अंदर आ गए। तीन के पास पिस्टल और दो के पास कट्टा था। उन्होंने आते ही ग्राहकों और कर्मचारियों को हथियार दिखाकर काबू में कर लिया और सभी के मोबाइल फोन एक जगह रखवा दिए थे। विरोध करने पर हवाई फायर भी किया था।

खांसने पर गोली मारने की धमकी
ग्राहकों को दीवार से सटाकर बैठा दिया गया और जरा सी हलचल पर गोली मारने की धमकी दी गई। एक महिला ने बताया कि खांसने तक पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी, जिससे सभी दहशत में आ गए। एक बदमाश बैंक मैनेजर के केबिन में घुसा और कनपटी पर कट्टा अड़ाकर लॉकर की चाभियां मांगीं। मना करने पर उसे थप्पड़ मारा और जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण मैनेजर ने गोल्ड लोन वाले लॉकर की चाभियां सौंप दीं।

और पढ़े  Bihar- राजभवन मार्च पर राजद नेताओं के साथ निकले तेजस्वी यादव, पूछा- गोलीकांड पर चुप क्यों हैं CM

 

घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे आरोपी
बदमाशों को पहले से पता था कि किस लॉकर में सोना रखा है। उन्होंने पांचों लॉकर खोलकर करीब ढाई किलो सोने की पेटियां और जेवर बैग में भर लिए। इस दौरान एक अन्य आरोपी कैश काउंटर से नकदी भी समेटता रहा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दो बाइकों से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार मौके से एक बदमाश का कट्टा बरामद किया गया है, जबकि सीसीटीवी फुटेज में तीन आरोपियों के चेहरे साफ दिखाई दिए हैं।

मध्य प्रदेश पुलिस ने आरोपियों पर रखा 50 हजार का इनाम
मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की बैढन शाखा में हुई सशस्त्र बैंक डकैती को लेकर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने गंभीर रुख अपनाते हुए फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। घटना के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीजीपी स्वयं हेलीकॉप्टर से रीवा पहुंचे और मौके का निरीक्षण कर उच्च अधिकारियों के साथ बैठक में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकाबंदी और तकनीकी जांच के निर्देश दिए। 17 अप्रैल को हुई इस वारदात में पांच हथियारबंद बदमाशों ने बैंक में घुसकर कर्मचारियों को बंधक बनाकर करीब 20 लाख 20 हजार रुपये नकद और गोल्ड लोन से जुड़े लगभग 15 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषण लूट लिए थे तथा फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। पुलिस ने अब तक एक आरोपी को नगद और ज्वैलरी के साथ गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश के लिए कई टीमें सक्रिय हैं और सीमावर्ती राज्यों के साथ समन्वय जारी है।

और पढ़े  Bihar- पटना में अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप के मालिक को मारी गोली, हालत गंभीर,; जानिए ...

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar: राजभवन मार्च के दौरान हिरासत के बाद छोड़े गए तेजस्वी, बोले- जेल से नहीं डरते, जारी रहेगी हमारी लड़ाई

    Spread the love

    Spread the loveपटना में छात्रों के मुद्दे, पेपर लीक, बेरोजगारी और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर निकला आरजेडी का राजभवन मार्च हंगामे में बदल गया। पुलिस ने…


    Spread the love

    Bihar- राजभवन मार्च पर राजद नेताओं के साथ निकले तेजस्वी यादव, पूछा- गोलीकांड पर चुप क्यों हैं CM

    Spread the love

    Spread the loveबिहार में छात्र आंदोलनों और पेपर लीक के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव आज अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ राजभवन मार्च पर निकले…


    Spread the love