संसद में आज भी संविधान संशोधन पर होगी चर्चा,विपक्ष के नेता राहुल गांधी लोकसभा में रखेंगे विचार

Spread the love

संविधान में संशोधन के लिए पेश किए गए विधेयकों पर पर आज भी चर्चा जारी रहेगी। विपक्ष के नेता राहुल गांधी लोकसभा में इन विधेयकों पर विचार रखेंगे। इससे पहले संसद के विशेष सत्र में पहले दिन की चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी, असदुद्दीन ओवैसी, प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं ने अपने विचार रखे।

 

 

संविधान संशोधन पर आज भी जारी रहेगी चर्चा, विपक्ष के नेता राहुल गांधी लोकसभा में रखेंगे विचार

संविधान में संशोधन के लिए केंद्र सरकार ने तीन अहम विधेयक लोकसभा में पेश किए हैं। पहले दिन की चर्चा रात करीब 12 बजे तक चली। चर्चा की शुरुआत कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने की। बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी करीब 35 मिनट के वक्तव्य में महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने सांसदों के साथ-साथ देशवासियों से भी आह्वान किया कि इतिहास रचने के लिए मिले अवसर पर एकजुटता और सर्वसम्मति से फैसले लेकर आगे बढ़ना चाहिए। संविधान में संशोधनों को लेकर पेश किए गए तीनों विधेयकों के प्रावधानों पर चर्चा आज भी जारी रहेगी।लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी विधेयकों के प्रावधानों पर अपने विचार रखेंगे।


Spread the love
और पढ़े  रोहिणी-मुंडका समेत दिल्ली में कई जगह ध्वस्त होंगे 34 सरकारी स्कूल, आखिर वजह क्या? जानें सरकार का प्लान
  • Related Posts

    भारत-जापान रक्षा संबंधों को नई गति, दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की अहम द्विपक्षीय वार्ता

    Spread the love

    Spread the loveभारत और जापान ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए अपने रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया है।…


    Spread the love

    कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन, 1984 के सिख विरोधी दंगों में हुई थी उम्रकैद

    Spread the love

    Spread the loveपूर्व सांसद और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन कुमार का निधन हो गया है। उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया था, जहां उन्हें मृत घोषित…


    Spread the love