Bihar- आखिरी कैबिनेट बैठक में CM नीतीश कुमार ने बताया फैसला, अब इस्तीफा देने के लिए जाएंगे

Spread the love

भाजपा पहली बार बिहार में अपना सीएम बनाने जा रही है। उस नाम पर आज शाम तक फैसला सामने आ जाएगा। इससे पहले, खरमास का अंतिम दिन नीतीश कुमार के इस्तीफे और विधायकों की बैठक के नाम है।

 

 

अपने मंत्रियों को अलविदा कहने आए थे नीतीश, अब इस्तीफा देंगे

मुख्यमंंत्री नीतीश कुमार अब किसी भी समय इस्तीफा दे सकते हैं, क्योंकि उन्होंने आखिरी कैबिनेट बैठक सिर्फ अलविदा कहने के लिए बुलाई थी। बैठक के फैसलों पर जो प्रेस कांफ्रेंस होता है, उसे रद्द कर दिया गया है। नीतीश कुमार के निकलने के बाद जानकारी सामने आई कि मुख्यमंत्री ने कैबिनेट भंग करने के इकलौते एजेंडे पर मुहर लगाई और मंत्रियों से औपचारिक मुलाकात के बाद निकल गए। उन्होंने बताया कि अब वह कुछ समय बाद लोक भवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। आगे का सबकुछ भाजपा के नए सीएम देखेंगे कि कौन-क्या होगा?

इस्तीफा अब किसी भी समय, नजर लोक भवन पर

10 बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार का इस्तीफा अब किसी भी समय हो सकता है। आखिरी कैबिनेट बैठक के पहले नीतीश कुमार डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित करने गए थे। अब नीतीश कुमार का कोई राजकीय कार्यक्रम नहीं बचा है। अब सभी की नजरें लोक भवन, यानी गवर्नर हाउस पर है। नीतीश कुमार अभी जिस आवास में रहते हैं, उससे 100 मीटर की दूरी पर लोक भवन है। नीतीश निकलेंगे और लोक भवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसके पहले भाजपा के कुछ दिग्गज भी उनके पास रहेंगे, खासकर दोनों उप मुख्यमंत्रियों के पहुंचने की बात सामने आ रही है। दोनों के अलावा मंत्री विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी हो सकते हैं।

और पढ़े  Bihar : एक ही परिवार के 5 बच्चों की मौत, जेसीबी से खोदे गड्ढे में सात बच्चे डूबे, बाकी दो को बचाने की कोशिश

नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक खत्म

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी आखिरी कैबिनेट की बैठक खत्म कर बाहर निकले चुके हैं। उन्होंने मुख्य सचिवालय के पोर्टिको में मंत्रियों से बातचीत की। इसके बाद वह अणे मार्ग के लिए रवाना हो गए।


Spread the love
  • Related Posts

    Bihar- ‘अस्पताल ने शव छिपा लिए’- मुजफ्फरपुर में आग के बाद मरीजों के परिजनों का आरोप, क्या बोले DM?

    Spread the love

    Spread the loveबिहार के किसी अस्पताल में आग की ऐसी वारदात पहली बार इस तरह सामने आई है। मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में रात करीब दो बजे आग की शुरुआत…


    Spread the love

    बिहार- मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में लगी भीषण आग, कई मरीज हताहत,चार मौतों की पुष्टि

    Spread the love

    Spread the loveबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में प्रसाद अस्पताल के आईसीयू में गुरुवार तड़के करीब दो बजे आग लग गई। सुबह 6:30 तक तीन शवों के निकाले जाने की पुष्टि हुई है,…


    Spread the love