Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को PM मोदी का मिला संदेश, नीतीश-नितिन ने भी दी बधाई

Spread the love

बिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी का नेता मुख्यमंत्री बना है। बिहार भाजपा के नेताओं और सम्राट चौधरी के समर्थकों में खुशी की लहर है। पटना में सम्राट के समर्थकों ने जश्न मनाया। इधर सम्राट चौधरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सम्राट चौधरी जी को बहुत-बहुत बधाई और ढेरों शुभकामनाएं।  उनकी ऊर्जा, जनसेवा के प्रति समर्पण और जमीनी अनुभव राज्य के लिए बेहद उपयोगी साबित होने वाला है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में जनता-जनार्दन की आकांक्षाओं को पूरा करते हुए बिहार चौतरफा विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जदयू कोटे से डिप्टी सीएम बने गए दोनों नेताओं को शुभकामना संदेश देते हुए लिखा कि बिहार के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले विजय कुमार चौधरी जी और बिजेंद्र प्रसाद यादव जी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मुझे पूरा भरोसा है कि इनका जमीनी अनुभव और जनहित को लेकर प्रतिबद्धता बिहार के विकास को नई दिशा और गति देगी। इसके साथ ही राज्य सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के नित-नए मानक स्थापित करेगा।

 

गृह मंत्री अमित शाह ने क्या कहा?

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई।

बिहार में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री के रूप में आपके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देता हूं।

और पढ़े  Bihar- पटना में रुक-रुक कर हो रही बारिश, कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी, जानिए मौसम का हाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA जिस संकल्प भावना के साथ बिहार की जनता की दिन-रात सेवा कर रहा था, मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में उसे और भी गति मिलेगी। साथ ही, एक सुरक्षित एवं विकसित बिहार के निर्माण की दिशा में NDA की डबल इंजन सरकार और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करेगी।

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क्या कहा?

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सम्राट चौधरी और उनके साथ उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले विजय कुमार चौधरी एवं बिजेंद्र प्रसाद यादव को बहुत-बहुत बधाई। बिहार की यह नई एनडीए टीम ऊर्जा और अनुभव का संगम है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में यह सरकार बिहार की जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के साथ-साथ राज्य के विकास को एक नई बुलंदी पर ले जाएगी। मैं बिहार की इस नई टीम को एक अत्यंत सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देता हूं।


Spread the love
  • Related Posts

    कौन हैं आशुतोष तिवारी, जिन्हें दतिया उपचुनाव में उतारकर भाजपा ने बदला समीकरण

    Spread the love

    Spread the loveदतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को अपने पत्ते खोल दिए। पार्टी ने हाईप्रोफाइल मानी जाने वाली इस सीट से पूर्व हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष…


    Spread the love

    Bihar- पटना में रुक-रुक कर हो रही बारिश, कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी, जानिए मौसम का हाल

    Spread the love

    Spread the loveबिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पटना समेत कई जिलों में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। आसमान में बादल छाए…


    Spread the love