Bihar-: बिहार में पहली बार BJP का CM, शपथ ग्रहण में पीएम मोदी भी आएंगे

Spread the love

बिहार को 15 अप्रैल को पहली बार भारतीय जनता पार्टी अपना मुख्यमंत्री देने जार रही है। लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी तैयारी चल रही है। बिहार लोकभवन में आज राज्यपाल के सचिव गोपाल मीणा की अध्यक्षता में  पटना जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें पटना के प्रमंडलीय आयुक्त, डीएम, एसएसपी, सारे एसपी, एडीएम और एसडीएम शामिल हुए। 15 अप्रैल को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। सुबह 11 बजे नए सीएम शपथ लेंगे। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इसके लिए सारी तैयारी चल रही है। मंगलवार दोपहर तक सारी तैयारियां पूरी कर ली जाएगी।

 

लोकभवन में ही रुकेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
पटना जिला प्रशासन की ओर से एयरपोर्ट, अणे मार्ग, राजभवन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पीएम मंगलवार शाम को पटना आएंगे। वह लोक भवन में ही रुकेंगे। लोकभवन में सारी तैयारियां चल रही है। लोकभवन के आसपास की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सड़क पर बैरिकेडिंग भी की जा रही है।

कल नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद नए सीएम की घोषणा
सूत्र बता रहे हैं कल कैबिनेट की बैठक खत्म करने के बाद सीएम नीतीश कुमार अपनी पार्टी के विधायकों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर साढ़े तीन राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने साफ कहा कि 14 अप्रैल को पहले भाजपा के विधायक दल की बैठक होगी। इसके बाद सरकार के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। सबकुछ तय कार्यक्रम के अनुसार ही चल रहा है।भाजपा की बैठक के बाद एनडीए के विधायक दल के नेताओं की बैठक होगी। इसमें सभी विधायक भाजपा की ओर से तय किए गए चेहरे पर अपनी स्वीकृति देंगे।

और पढ़े  Bihar: CM बनने के बाद पहली बार मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे सम्राट चौधरी, 288 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

Spread the love
  • Related Posts

    Bihar- ‘अस्पताल ने शव छिपा लिए’- मुजफ्फरपुर में आग के बाद मरीजों के परिजनों का आरोप, क्या बोले DM?

    Spread the love

    Spread the loveबिहार के किसी अस्पताल में आग की ऐसी वारदात पहली बार इस तरह सामने आई है। मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में रात करीब दो बजे आग की शुरुआत…


    Spread the love

    बिहार- मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में लगी भीषण आग, कई मरीज हताहत,चार मौतों की पुष्टि

    Spread the love

    Spread the loveबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में प्रसाद अस्पताल के आईसीयू में गुरुवार तड़के करीब दो बजे आग लग गई। सुबह 6:30 तक तीन शवों के निकाले जाने की पुष्टि हुई है,…


    Spread the love