अयोध्या- वैश्विक शांति के लिए हवन, 101 श्रद्धालुओं ने की प्रार्थना

Spread the love

प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में वैश्विक शांति, सद्भाव और भाईचारे की कामना के साथ विशेष हवन एवं प्रार्थना का आयोजन किया गया। दिल्ली स्टडी ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. विजय जौली के नेतृत्व में 101 रामलला अनुयायियों के दल ने इस आध्यात्मिक आयोजन में सहभागिता की। इस दल में सिंगापुर से आए छह श्रद्धालु भी शामिल रहे, जिससे आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप मिला।

डॉ. विजय जौली, जो दिल्ली भाजपा के पूर्व विधायक हैं, अपनी चौथी अयोध्या तीर्थयात्रा पर श्रद्धालुओं के साथ पहुंचे। सभी भक्तों ने राम मंदिर में भगवान रामलला के दर्शन कर उनके चरणों में नमन किया और विश्व शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की। इस अवसर पर राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने डॉ. जौली की ओर से 23 अप्रैल 2023 को आयोजित उस विशेष जलाभिषेक कार्यक्रम की सराहना की, जिसमें दुनिया के 156 देशों से समुद्र और नदियों का जल एकत्र कर अयोध्या में अर्पित किया गया था। चंपत राय ने इसे अयोध्या के इतिहास का एक अद्वितीय और प्रेरणादायक आयोजन बताया। अपने संबोधन में चंपत राय ने कहा कि अयोध्या में निर्मित भव्य राम मंदिर इस सदी की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। मंदिर का निर्माण अत्याधुनिक वास्तुकला तकनीकों के अनुरूप किया गया है, जिससे इसकी संरचना अत्यंत मजबूत और दीर्घकालिक है। मंदिर को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि यह हजार वर्षों से अधिक समय तक सुरक्षित रह सके और किसी भी प्राकृतिक आपदा का सामना करने में सक्षम हो।

और पढ़े  सरकार का सख्त एक्शन, देवरिया के एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी निलंबित, एक आम आदमी से हुई थी बहस

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love