एक साथ नहीं होगी शहर के मुख्य स्कूलों की छुट्टी, जाम से बचने के लिए बनाई गई गाइडलाइन, लगेगा जुर्माना

Spread the love

 

 

डीजीपी राजीव कृष्ण ने शहरों में ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। इसमें यातायात विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों व संबंधित थानों के प्रभारियों की जिम्मेदारी भी तय की गई है। साथ ही नो एंट्री, नो पार्किंग, गलत दिशा में ड्राइविंग, अतिक्रमण, ई-रिक्शा संचालन के संबंध में निर्देश दिए गए हैं। एसओपी में आसपास के दफ्तरों और स्कूलों के छूटने के समय में 15-15 मिनट के अंतराल की सिफारिश भी की गई है।

 

दरअसल, डीजीपी ने मंगलवार को 20 शहरों के 172 मार्गों को ट्रैफिक जाम से मुक्त कराने के लिए रिड्यूसिंग ट्रैफिक कंजेशन स्कीम (सीआरटीसी) की शुरुआत की थी। इसी क्रम में एसओपी जारी की गई है। इसमें रूट मार्शल की तैनाती, यात्रा का समय कम करने का जिक्र है। साथ ही व्यस्त चौराहों व तिराहों के 100 मीटर के क्षेत्र को पूरी तरह खाली रखने को कहा गया है। इस क्षेत्र में किसी भी सवारी तो उतारा या बैठाया नहीं जा सकेगा। अधिक यातायात दबाव वाले क्षेत्रों में पीक ऑवर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती होगी। नो एंट्री का उल्लंघन करने पर 20 हजार रुपये, नो पार्किंग एवं अवैध पार्किंग पर पहली बार में 500 रुपये और उसके बाद 2000 रुपये जुर्माना, गलत दिशा में वाहन चलाने पर 2000 रुपये जुर्माना लेने का निर्देश दिया गया है। अतिक्रमण हटवाने, सड़कों को चौड़ा करने, मुख्य मार्गों को ई-रिक्शा मुक्त क्षेत्र घोषित करने समेत कई अन्य उपाय भी बताए गए हैं।

और पढ़े  आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड हाईवे को SC की हरी झंडी, पूरब से पश्चिम की तरफ जाना होगा आसान

 

10 से 15 गुना अधिक समय लग रहा

UP: Major city schools will no longer be closed simultaneously, guidelines have been created to avoid traffic
सीआरटीसी योजना के तहत कराए गए सर्वे में राजधानी के दो मुख्य मार्गों पर लगने वाले ट्रैफिक जाम की हकीकत सामने आई है। बख्शी का तालाब से पॉलीटेक्निक और आलमबाग स्थित अवध चौराहा से दुबग्गा मार्ग के सर्वे से पता चला कि पीक आवर्स में इन रास्तों पर यात्रा का समय न्यूनतम की तुलना में 10 से 15 गुना तक बढ़ जाता है। बख्शी का तालाब से पॉलिटेक्निक मार्ग की कुल लंबाई 16.26 किलोमीटर है। यात्रा में न्यूनतम समय 12.05 मिनट लगता है, जो पीक ऑवर्स में बढ़कर 15 गुना अधिक हो जाता है। अधिकतर दोपहर में 1:30 से 2:30 बजे, शाम 4:00 से 4:30 बजे और 7:00 से 7:30 बजे के बीच जाम लगता है। इसी तरह अवध चौराहा से दुबग्गा की दूरी 10.51 किलोमीटर है। पीक ऑवर्स दोपहर 11:30 से 12:00 बजे, दोपहर 3:00 से 3:40 बजे और रात 11:25 से 11:45 बजे यात्रा करने में 10 गुना से अधिक समय लगता है।

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- मणि पर्वत मेले के साथ कंचन भवन में झूला उत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ

    Spread the love

    Spread the love     रामनगरी की प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं में विशेष स्थान रखने वाले कंचन भवन में मणि पर्वत मेले के दिन से भगवान के दिव्य झूला…


    Spread the love

    अयोध्या- रामजन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी संत थे महंत विश्वनाथ दास शास्त्री की 11वीं पुण्यतिथि पर संत समाज ने किया भावपूर्ण स्मरण

    Spread the love

    Spread the love     श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी संत, पूर्व सांसद एवं साकेतवासी महंत ब्रह्मचारी विश्वनाथ दास शास्त्री की 11वीं पुण्यतिथि पर श्रीरामानंद आश्रम दर्शन भवन, जानकीघाट में…


    Spread the love