Update मौसम- पहाड़ों पर बिछी बर्फ की सफ़ेद चादर, मैदानों में आज बारिश, मौसम के चलते वैष्णो देवी यात्रा पर भी असर

Spread the love

प्रैल के महीने में भी पहाड़ों पर बर्फबारी और पूर्वोत्तर के राज्यों से लेकर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा पंजाब में लगातार बारिश हो रही है। उत्तर भारत में तेज हवाओं और बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है।

 

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बारिश, आंधी-तूफान और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर में नत्थाटॉप, कठुआ में बर्फबारी हुई। हिमकोटि के पास पत्थर गिरने से अर्द्धकुंवारी से भवन तक वैष्णो देवी यात्रा कुछ देर स्थगित रही। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग दो दिन बंद रहने के बाद शाम छह बजे खोल दिया गया।  हिमाचल में अप्रैल में भी सर्दियों जैसा माहौल दिखा। शिकारी देवी, रोहतांग टनल में बर्फबारी हुई।

बदरीनाथ से औली तक बर्फ की चादर बिछी
उत्तराखंड में बदरीनाथ से औली तक बर्फ की चादर बिछ गई। केदारनाथ में भी बर्फबारी जारी है। गंगोत्री-यमुनोत्री धाम भी बर्फ से ढके हुए हैं। इससे धाम यात्रा की तैयारियां ठप हो गई हैं। निचले इलाकों में लगातार बारिश से अप्रैल में जनवरी का अहसास हो रहा है।

 

  • दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, झारखंड और मध्य प्रदेश में आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। कुछ इलाकों में यह 70 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। इतनी तेज हवाएं पेड़ों और बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

Spread the love
और पढ़े  BJP ने तीन राज्यों के प्रभारियों का किया एलान, सतीश पुनिया को पंजाब की तो UP की इन्हें मिली जिम्मेदारी
  • Related Posts

    राहुल गांधी का दावा: PM मोदी का शासन आखिरी दौर में, उत्तराधिकारी की तलाश शुरू हुई

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्ल्यूसी की बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शासन ‘अंतिम दौर’ में…


    Spread the love

    आज 35 साल बाद बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव: किसका किससे है मुकाबला, कौन दौड़ में सबसे आगे? जानिए समीकरण

    Spread the love

    Spread the loveबांग्लादेश में आज नए राष्ट्रपति का चुनाव होने वाला है। सत्तारूढ़ बीएनपी के बड़े नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर इस चुनाव में सबसे आगे माने जा रहे हैं।…


    Spread the love