अयोध्या: इस महीने के अंत में होगा शिव मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण, कार्यक्रम को लेकर प्रस्तावित हुईं ये तिथियां

Spread the love

 

 

राम जन्मभूमि परिसर के उप मंदिरों के शिखर पर ध्वजारोहण की शृंखला के क्रम में अभी शिव, गणेश, शेषावतार व माता भगवती के मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण होना है। इसी क्रम में 11 को जहां गणेश मंदिर वहीं 15 को शेषावतार मंदिर पर ध्वजारोहण किया जाना है, जबकि शिव मंदिर पर ध्वजारोहण सीएम योगी के हाथों होना है, अभी इसकी तिथि तय नहीं हुई है।

ट्रस्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ इस समय असम में चुनाव के कारण व्यस्त हैं, इसलिए उनका समय नहीं मिल पाया है। असम में नौ अप्रैल को मतदान होना है, इसके बाद ही सीएम योगी अयोध्या दौरे पर आ सकते हैं।

मंदिर समिति की ओर से ध्वजारोहण के लिए पहले से तय की गई तिथियों में बदलाव करते हुए अब 29 अप्रैल, एक मई और तीन मई की नई तिथियां प्रस्तावित की गई हैं। समिति को उम्मीद है कि इन तिथियों में से किसी एक दिन मुख्यमंत्री की सहमति मिलते ही भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा।

आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री के हाथों ध्वजारोहण होने से कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ जाएगी। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर भी समन्वय बनाया जा रहा है, ताकि जैसे ही तिथि तय हो, सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी की जा सकें।

ट्रस्ट की ओर से बताया गया कि 15 अप्रैल को शेषावतार मंदिर के शिखर पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हाथों ध्वजारोहण कराया जाएगा। यह कार्यक्रम लगभग तय है। वहीं माता भगवती के मंदिर के शिखर पर मंदिर आंदोलन में अहम योगदान देने वाली साध्वी ऋतंभरा के हाथों ध्वजारोहण कराया जाना है। अभी इसकी तिथि तय नहीं हुई है।

और पढ़े  ग्रेनो में 10वीं मंजिल से गिरकर मोनिका की मौत, फटे हुए थे कपड़े, परिवार नहीं देख सका लाश

 

गणेश मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण

राम मंदिर के परकोटा में स्थित गणेश मंदिर के शिखर पर 11 अप्रैल को ध्वजारोहण का कार्यक्रम पहले से निर्धारित है। इस अवसर पर मंदिर निर्माण और तकनीकी कार्यों में योगदान देने वाले विशेषज्ञों और सहयोगियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार मंदिर निर्माण में योगदान देने वाली कंपनियों टाटा कसंल्टेंसी, एलएंडटी, यूपीआरएनएन सहित अन्य एजेंसियों के प्रमुखों को मेहमान के रूप में आमंत्रित किया गया है। ये सभी ध्वजारोहण समारोह का हिस्सा रहेंगे। इस कार्यक्रम में करीब 150 लोगों को मेहमान के रूप में आमंत्रित किया गया है।


Spread the love
  • Related Posts

    योगी सरकार का मेगा प्लान: UP में 120 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य, बनेंगे नए औद्योगिक हब

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश को दस खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए निवेश, जमीन, बुनियादी ढांचे और नीतिगत सुधारों पर फोकस किया गया है। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग ने…


    Spread the love

    UP- योगी कैबिनेट की बैठक आज, दरोगा-सिपाही भर्ती के नियमों में बदलाव के साथ आ सकते हैं 15 बड़े प्रस्ताव

    Spread the love

    Spread the love मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें निवेश और इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े 15 से ज्यादा प्रस्ताव पास होने की संभावना है।…


    Spread the love