भीषण हादसा: बड़ा बाइपास पर खड़े टैंकर से टकराई कार, 5 लोगों की मौत, बच्चों समेत तीन घायल

बरेली के सीबीगंज में रविवार शाम करीब पांच बजे बड़ा बाइपास पर दर्दनाक हादसा हो गया। परधौली तिराहे के समीप बाइपास पर खड़े टैंकर से बोलेरो कार टकरा गई। इसी दौरान पीछे से आई बाइक कार में घुस गई। दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। दो बच्चों समेत तीन लोग घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।घायलों की हालत नाजुक बताई गई है।

 

बड़ापास पर खड़ा था दुर्घटनाग्रस्त टैंकर 
बताया गया है कि शनिवार को इसी जगह पर शीरे से भरे टैंकर और रोडवेज बस की टक्कर हो गई थी। घटना के बाद से दुर्घटनाग्रस्त टैंकर मौके पर ही खड़ा था। नतीजन रविवार को एक और हादसा हो गया, जिसमें पांच लोगों की जान चली गई। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

 

 

दो मृतकों की हुई पहचान 
बाइक पर अटा कायस्थान निवासी 45 साल के साहबजाद खां और 65 साल के मुम्तत्याज खां बैठे थे। दोनों ही बाइक से तालाब में मछली पकड़ने जा रहे थे। हादसे में इन दोनों की ही मौत हो गई। इसके साथ ही बोलेरो सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में बच्चों समेत तीन लोग घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। इनमें कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई गई है। कार सवार मृतकों और घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़े  चौंकाने वाला सच: लखनऊ में उपकेंद्रों पर बिजलीकर्मी घट रहे, उपभोक्ता हर साल बढ़ रहे, अनुभव की कमी से बढ़े हादसे
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…