पौड़ी- कार का शीशा टकराने पर विवाद, नाई ने युवक पर कैंची से किया हमला,  महिलाओं ने की दुकान पर  तोड़फोड़

पौड़ी जिला मुख्यालय के पुराने जेल गदेरे के पास एक दुकान के आगे कार का शीशा नाई के हाथ से टकरा गया। जिसके बाद नाई व कार चालक के बीच विवाद शुरू हो गया। नाई ने कैंची से हमला कर चालक को घायल कर दिया। मामले के तूल पकड़ने पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग कोतवाली पहुंच गए, जहां जमकर हंगामा हुआ। बाद में कुछ लोग एसएसपी कार्यालय भी पहुंचे और प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि विवाद के दौरान एक पुलिसकर्मी ने एक युवक को थप्पड़ मारा। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मी और मारपीट में शामिल लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

दुकान में की तोड़फोड़

विवाद के बाद कुछ लोगों ने दुकान में तोड़फोड़ कर सामान सड़क पर फेंक दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों ने एहतियातन अपना सामान समेट लिया। इसके बाद कुछ महिलाओं ने भी दुकान पर जाकर तोड़फोड़ की।

चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में अब्दुल राऊफ, मुज्जमिल, मो. जायद और मो. आकिफ सभी निवासी अपर बाजार को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सदर तुषार बोरा ने बताया कि मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही दुकान में तोड़फोड़ और पुलिसकर्मी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पुलिस की अपील

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें और तुरंत पुलिस को सूचित करें। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने की भी सलाह दी।

और पढ़े  उत्तराखंड में जनगणना: स्वास्थ्य के आधार पर ड्यूटी में छूट मांगी तो देना होगा मेडिकल, एसओपी में हुए ये प्रावधान
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…