हरिद्वार- भागते-भागते युवक ने खुद को मारी गोली,एक तरफा प्यार की सनक में उठाया आत्मघाती कदम

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती से मारपीट कर उसका मोबाइल छीनकर फरार हुआ युवक कुछ ही देर बाद गोली लगने से मृत मिला। पुलिस के अनुसार युवक ने बहादराबाद क्षेत्र में गैस प्लांट के पास खाली मैदान में खुद को गोली मार ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके से अवैध पिस्टल बरामद कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, सामने आया कि एक तरफा प्यार की सनक में युवक ने आत्मघाती उठाया है।

पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के फैजाबाद निवासी युवती इन दिनों जमालपुर क्षेत्र स्थित राम वाटिका में रहकर एक फैक्ट्री में काम कर रही है। उसने गैस प्लांट चौकी पहुंचकर सूचना दी कि उसके गांव का रहने वाला सुजीत वर्मा जमालपुर चौक के पास मिला और उससे विवाद करने लगा। आरोप है कि युवक ने उसके साथ मारपीट की, मोबाइल फोन छीन लिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया।

सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और युवक के मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस की गई। पुलिस टीम पीछा करते हुए बहादराबाद स्थित इंडियन बॉटलिंग प्लांट के पास पहुंची। यहां बाउंड्री वॉल के पीछे एक खाली मैदान में युवक का शव पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवक ने अपने पास मौजूद पिस्टल से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से पिस्टल बरामद कर ली है।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। युवती से मारपीट, धमकी और युवक की ओर से उठाए गए आत्मघाती कदम के बीच संबंधों को खंगाला जा रहा है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवक के पास अवैध हथियार कहां से आया।

और पढ़े  रेखा आर्या प्रकरण: गिरधारी लाल साहू के खिलाफ एसआईटी ने जारी किया नोटिस, बरेली और हल्द्वानी में तलाश
  • Related Posts

    CM योगी को बताया घुसपैठिया: अखिलेश के बयान पर बवाल, दून में प्रदर्शन, BJP और सुराज सेवा दल ने फूंका पुतला

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान के विरोध में रविवार को दून में प्रदर्शन हुए। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उत्तराखंड का घुसपैठिया…

    देहरादून: सुभाष नगर चौक पर ट्रक और बाइक की टक्कर, महिला की मौत, पति-बेटा घायल

    क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र के सुभाष नगर चौक पर रविवार शाम ट्रक और बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और आठ वर्षीय बेटा घायल…