LPG Cylinder- बिना इंतजार किए यहां से मिनटों में मिलेगा गैस सिलिंडर,जानें तरीका

हर तरफ आजकल एक चर्चा खूब और वो है एलपीजी गैस सिलिंडर की। बुकिंग करने से लेकर गैस प्राप्त करने तक में लोगों को कहना है कि उन्हें दिक्कत तो हो रही है। वहीं, सरकार का कहना है कि एलपीजी गैस की देश में कोई कमी नहीं है। हालांकि, सरकार ने ये जरूर माना है कि सिलिंडर की डिलीवरी में पहले से थोड़ा अधिक समय जरूर लग रहा है।

वहीं, अगर आपके पास गैस कनेक्शन नहीं है और आपको गैस सिलिंडर की दिक्कत हो रही है, तो सरकार आपके लिए छोटू गैस सिलिंडर की सुविधा लेकर आई है। 

 

छोटू सिलिंडर क्या है?

  • ये छोटू नाम से एलपीजी गैस सिलिंडर है
  • इस सिलिंडर का वजन 5 किलो है
  • इस सिलिंडर को लेने के लिए गैस कनेक्शन होना जरूरी नहीं है और ये सिलिंडर आपको तुरंत मिल जाएगा

 

कहां से मिलेगा छोटू सिलिंडर?

  • आप इस 5 किलो वाले छोटू सिलिंडर को अपनी नजदीकी पेंट्रोल पंप और नजदीकी गैस एजेंसी से ले सकते हैं
  • ये सिलिंडर मुक्त व्यापार एलपीजी यानी एफटीएल श्रेणी में आता है जिसके कारण आप इसे किसी भी गैस एजेंसी से भरवा सकते हैं

 

कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए?

  • इस छोटू सिलिंडर को लेने के लिए आपको कोई नया कनेक्शन नहीं लेना होता
  • सिर्फ आप आधार कार्ड के जरिए इसे प्राप्त कर सकते हैं

 

किन लोगों को होगी सुविधा?

  • ये छोटू सिलिंडर उन लोगों के लिए खासतौर पर उपयोगी साबित हो सकता है जो छात्र हैं, जो प्रवासी मजदूर हैं, जो लोग अकेले रहते हैं
  • इस सिलिंडर को बाकी लोग भी बैकअप के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं यानी जब तक बुकिंग करने के बाद आपके गैस सिलिंडर की डिलीवरी हो तो तब तक आप ये सिलिंडर ले सकते हैं
और पढ़े  नेपाल में कुदरत का कहर: बुढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़, देखते ही देखते बह गए कई घर, गांवों में मचा हड़कंप
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…