Today Horoscope 02 APRIL 2026 आज इन राशि वालों पर रहेगी भगवान हनुमान की विशेष कृपा, पढ़ें आज का अपना राशिफल।

Spread the love

 

मेष राशि-आज का दिन आपको भागदौड़ और जिम्मेदारियों के बीच उलझा सकता है, लेकिन यही व्यस्तता आपको आगे बढ़ाने का रास्ता भी दिखाएगी। मन करेगा कि कुछ बड़ा और अलग किया जाए, पर ध्यान रखें आज जोखिम भरे कामों से दूरी ही समझदारी है। परिवार में खासकर भाई के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है, इसलिए समय रहते जांच करवाना बेहतर रहेगा। अगर कहीं घूमने का मन बना रहे हैं, तो माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही निकलें, वरना मन में खटक बनी रह सकती है।

वृषभ राशि –आज का दिन आपको एक नई खुशी का एहसास करा सकता है, खासकर अगर आप प्रॉपर्टी खरीदने का सपना देख रहे हैं तो वह पूरा होने के संकेत हैं। दिल के मामलों में भी हलचल हो सकती है। सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात दिल की धड़कन बढ़ा सकती है। लेकिन मन में चल रही उलझनों को नजरअंदाज करना सही नहीं होगा, क्योंकि अधूरी सोच के साथ आगे बढ़ना नुकसान दे सकता है। परिवार के साथ बिताया गया समय आज आपके चेहरे पर सच्ची मुस्कान लाएगा।

 

मिथुन राशि-आज का दिन आपको छोटे-छोटे फायदों के जरिए बड़ी संतुष्टि देने वाला है। भाग्य आपके साथ खड़ा नजर आएगा, लेकिन आपको भी अपने प्रयासों में कमी नहीं रखनी है। अगर आप किसी से मदद मांगते हैं, तो वह आसानी से मिल जाएगी। बस झिझक छोड़नी होगी। दिल में दूसरों की मदद करने का भाव जागेगा और यही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा। अपनी जरूरतों और प्राथमिकताओं को समझकर आगे बढ़ेंगे, तो दिन और बेहतर बन जाएगा।

और पढ़े  Today Horoscope 23 MaY 2026 आज इन राशि वालों को करियर में मिलेगी खुशखबरी, नौकरी-निवेश में किस्मत देगी साथ, पढ़ें आज का राशिफल।।

 

कर्क राशि – आज आप दूसरों की मदद और सामाजिक कार्यों के माध्यम से सम्मान और पहचान पा सकते हैं। लंबे समय से चल रही रुकावटें धीरे-धीरे खत्म होती नजर आएंगी और तरक्की का रास्ता साफ होगा। नौकरी में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा, क्योंकि शब्द ही आपके रिश्तों को मजबूत या कमजोर बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए उठाए गए कदम सकारात्मक परिणाम देंगे। आप नई नौकरी या बेहतर अवसर की तलाश भी कर सकते हैं।

 

सिंह राशि-आज का दिन आपको थोड़ा संभलकर चलने का इशारा दे रहा है, खासकर जब बात पैसों की हो। खर्च और आमदनी के बीच संतुलन बनाना जरूरी होगा। सेहत में उतार-चढ़ाव मन को भी प्रभावित कर सकता है, इसलिए खुद का ध्यान रखना जरूरी है। किसी भी काम में लापरवाही आपकी मेहनत पर पानी फेर सकती है, इसलिए सतर्क रहें। परिवार में किसी की शादी में आ रही रुकावट दूर हो सकती है, जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा।

 

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको  किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।

और पढ़े  Today Horoscope 24 MaY 2026 आज इन राशि वालों के करियर-नौकरी में बन रहे है तरक्की के योग, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

 

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

 

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

और पढ़े  Today Horoscope 18 MaY 2026 आज शुभ योग बनने से इन राशियों को मिल सकता है अचानक लाभ, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल।

 

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग  प्रशस्त  होंगे। जीवनसाथी के साथ आप कुछ समय आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। परोपकार के कार्यों में आप पर चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बेहतर रहेगी।

 

कुंभ राशि-आज का दिन आर्थिक रूप से आपको मजबूती देने वाला है। आपके जीवन में कोई नई खुशखबरी दस्तक दे सकती है, खासकर अविवाहित लोगों के लिए। माता-पिता के सहयोग से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे और मन में संतोष रहेगा। प्रेम और सहयोग की भावना आपके भीतर बनी रहेगी, लेकिन दिखावे के चक्कर में पड़ना नुकसानदेह हो सकता है।

 

मीन राशि –आज का दिन आपके लिए सम्मान और सफलता का संदेश लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई उपलब्धि या पुरस्कार मिल सकता है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। बड़ों की सलाह आज आपके लिए मार्गदर्शन का काम करेगी। अगर कोई शारीरिक समस्या परेशान कर रही है, तो उसे नजरअंदाज न करें और सही डॉक्टर से सलाह लें। अगर आपने किसी से उधार लिया है, तो उसे लौटाने का समय आ सकता है।

 


Spread the love
  • Related Posts

    Today Horoscope 24 MaY 2026 आज इन राशि वालों के करियर-नौकरी में बन रहे है तरक्की के योग, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

    Spread the love

    Spread the love  मेष राशि-आज आपका व्यक्तित्व लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा और खासकर राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की छवि मजबूत होगी। लेकिन दिल…


    Spread the love

    Today Horoscope 23 MaY 2026 आज इन राशि वालों को करियर में मिलेगी खुशखबरी, नौकरी-निवेश में किस्मत देगी साथ, पढ़ें आज का राशिफल।।

    Spread the love

    Spread the love  मेष-आज आपका मान-सम्मान और प्रभाव दोनों बढ़ने वाले हैं। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की छवि और मजबूत होगी। हालांकि किसी की बात दिल पर…


    Spread the love