पद्मभूषण विजयपत सिंघानिया का निधन- 87 वर्षीय दिग्गज ने ली अंतिम सांस, 20 साल रेमंड ग्रुप प्रमुख रहे

रेमंड समूह के पूर्व अध्यक्ष विजयपत सिंघानिया का शनिवार शाम निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे, समूह के वर्तमान अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक गौतम सिंघानिया ने ‘एक्स’ पर निधन की जानकारी दी। रेमंड समूह के प्रवक्ता ने बताया कि विजयपत सिंघानिया का अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा।

विजयपत सिंघानिया को साल 2006 में भारत के प्रतिष्ठित पद्म भूषण सम्मान से नवाजा गया था। वह एक उत्साही विमान चालक के रूप में भी जाने जाते थे। उन्होंने गर्म हवा के गुब्बारे में सर्वाधिक ऊंचाई हासिल करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने वर्ष 1980 से 2000 तक दो दशकों तक रेमंड का अध्यक्ष पद संभाला। कंपनी की बागडोर गौतम को सौंपने के बाद उन्होंने अपनी पूरी 37 फीसदी हिस्सेदारी बेटे को हस्तांतरित कर दी थी।

पद्मभूषण विजयपत सिंघानिया का निधन- 87 वर्षीय दिग्गज ने ली अंतिम सांस, 20 साल रेमंड ग्रुप प्रमुख रहे
विजयपत सिंघानिया को एयर कमोडोर की मानद उपाधि से नवाजा गया। वे एक ऐसे दूरदर्शी थे, जिन्होंने भारतीय कपड़ों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मान दिलाया। उनका जाना एक युग का अंत है। उन्होंने एक हालिया साक्षात्कार में कहा था, मैंने अपना सब कुछ जुनून और ईमानदारी के साथ जिया है। आज वे अपने पीछे व्यापारिक कुशलता और अदम्य साहस की एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।
और पढ़े  अमेरिका विमान हादसा: मियामी एयरपोर्ट पर मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोगों की मौत
  • Related Posts

    टीवी एंकर चेंग लेई ने तीन साल जेल में गुजारा अमानवीय जीवन, अब पूरी दुनिया को कर रहीं आगाह?

    चीन दुनियाभर में अपनी सौम्य और अच्छी छवि दिखाने की कोशिश करता है लेकिन लोगों को उसके दिखावटी चेहरे पर भरोसा करने के बजाय हकीकत की गहराई से पड़ताल करनी…

    नेपाल जल प्रलय-: 65 स्कूल कल से खुलेंगे, बच्चों को सदमे से निकालने की कोशिश, देश में 13वें दिन शोक

    नेपाल में जल प्रलय के दो हफ्ते पूरे होने वाले हैं लेकिन नुवाकोट, रसुवा और आसपास के जिलों में जिन बच्चों ने बाढ़ का तांडव देखा या अपनों को खोया,…